पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी: पहिए से धुआं निकलता देख यात्रियों में मचा हड़कंप
Updated Mar 22 2026 05:17 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
पटना/गया: बिहार की राजधानी पटना से रांची जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12365) में रविवार की सुबह एक कोच के पहिए से अचानक धुआं और चिंगारी निकलने लगा। जैसे ही या घटना की जानकारी यात्रियों को मिली तो उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। यह घटना गया रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलने के कुछ ही देर बाद बंधा स्टेशन के पास में घटी है।
अचानक धुआं देख यात्रियों में मची भगदड़
रविवार की सुबह लगभग 10:00 बजेजब यात्रियों को कोच के पहिए से धुआं उठता दिखाई दियातो पूरी ट्रेन में हड़कंप मच गया जैसे ही ट्रेन रुकी तो यात्री घबराकर अपने डिब्बे से बाहर निकाल कर ट्रैक की ओर भागने लगे कुछ देर के लिए स्थिति काफी तनाव पूर्ण हो गई थी। इसके बाद मौके पर मौजूद आरपीएफ (RPF) के जवानों ने अपनी सूझबूझ से यात्रियों को समझ कर शांत कराया।
क्या थी धुआं निकलने की असली वजह?
रेलवे ट्रैफिक अधिकारी नीरज सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि ब्रेक बाइंडिंग की वजह से यह धुआं निकल रही थी। ब्रेक सिस्टम में लगे रबर युक्त उपकरणों को लगातार घर्षण से पहिए में गर्मी पैदा होने की वजह से या घटना घटी कभी-कभी गर्मी के कारण दुआ या हल्की चिंगारी जैसी स्थिति बन जाती है। यह एक तकनीकी खराबी है जिस समय रहते हैं ठीक कर लिया गया है।
30 मिनट बाद रांची के लिए रवाना हुई ट्रेन
जनशताब्दी एक्सप्रेस को तकनीकी जांच और सुरक्षा से सुनिश्चित करने के बाद लगभग 30 मिनट की देरी से सुरक्षित रांची के लिए रवाना कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया किट्रेन में बैठे सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित है और स्थिति नियंत्रण में है।