सनकी चाचा ने कटर से 3 मासूम भतीजे-भतीजियों को उतारा मौत के घाट, खुद की भी गर्दन रेती

बिहार के औरंगाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना। एक सनकी चाचा ने तीन मासूम भतीजों और भांजियों का गला रेट डाला। देर से दरवाजा खुलने पर उसने यह भयानक कदम उठाया। घटना के बाद उसने आत्महत्या का प्रयास किया। पूरी खबर पढ़ें।

सनकी चाचा ने कटर से 3 मासूम भतीजे-भतीजियों को उतारा मौत के घाट, खुद की भी गर्दन रेती

बिहार के औरंगाबाद जिले से एक भयावह घटना सामने आई है, जहां एक सनकी चाचा ने अपने दो मासूम भतीजों और एक भतीजी की बिजली के कटर से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस अपराध को अंजाम देने के बाद, आरोपी ने खुद को गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की और उसकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।


फुल साउंड में गाना बजाकर काट दिया गला

जानकारी के अनुसार, आरोपी अमंत पाल शुक्रवार सुबह अपनी बाइक से कहीं गया था। जब वह घर लौटा तो दरवाजा बंद था। जब उसने दरवाजा खटखटाया तो उसकी भाभी अनीता देवी नहा रही थीं। दरवाजा खोलने में बस थोड़ी सी देरी हुई और इसी दौरान आरोपी क्रोधित हो गया और उसने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं।

Ads


घर में घुसते ही आरोपी ने सबसे पहले तेज आवाज़ में संगीत बजाया ताकि बच्चों की चीखें बाहर सुनाई न दें। इसके बाद उसने तीनों बच्चों का एक-एक करके गला रेत दिया और फिर उसी कटर मशीन से अपना गला भी काट लिया। कुछ देर तक दरवाजा बंद रहने के बाद, परिवार के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों ने किसी तरह दरवाजा खोला और कमरे की हालत देखकर दंग रह गए। तीनों बच्चे एक ही कमरे में खून से लथपथ पड़े थे और आरोपी अमंत पाल भी पास ही दर्द से तड़प रहा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। उसकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया।


मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान गुड्डू पाल के 10 वर्षीय बेटे अनीश कुमार, 7 वर्षीय बेटे आयुष कुमार और 5 वर्षीय बेटी अनुष्का कुमारी के रूप में हुई है, जो इटवा पंचायत के खुटहन गांव के निवासी थे। इस हत्या के बाद खुटहन गांव में दहशत और मातम का माहौल है, वहीं परिवार के सदस्य रोते-रोते बेहद दुखी हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी चाचा अभी अविवाहित हैं, लेकिन पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि पता चल सके कि आरोपी ने यह जघन्य अपराध क्यों किया।

Ads