कल से बदल रहे हैं PAN Card के नियम! आज 31 मार्च है आवेदन का आखिरी मौका, यहाँ देखें पूरी प्रक्रिया

Last date for PAN card application: 1 April 2026 से बदल रहे हैं Pan Card बनवाने के नियम आज है आखरी मौका जल्दी बनवाए आधार कार्ड जाने panthalassanews.com पर पूरा प्रोसेस

कल से बदल रहे हैं PAN Card के नियम! आज 31 मार्च है आवेदन का आखिरी मौका, यहाँ देखें पूरी प्रक्रिया

Mar 31 2026 10:50 pm

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

  • Download
  • no image
  • no image

PAN Card Apply 2026 Process in Hindi: अगर आपने भी अभी तक पैन कार्ड नहीं बनवाया है तो, आपके पास आज तक का समय है। क्योंकि कल यानी की 1 अप्रैल 2026 से भारत सरकार पैन कार्ड आवेदन की प्रक्रिया में बड़े बदलाव करने जा रही हैं। हम आपको बताने वाले हैं कि भारत सरकार कौन से नियमों को बदलाव करने वाली है और आप आज ही कैसे आवेदन कर सकते हैं।


गूगल पर क्यों ट्रेंड हो रहा है 'PAN Card Apply'?

आज 31 मार्च 2026 को गूगल पर पैन कार्ड सर्च करने वाले की संख्या अचानक बढ़ने लगे। इसका मुख्य वजह यह है की Aadhaar-only ई केवाईसी सिस्टम बंद होने वाली है।

पुराने नियम के अनुसार आप सिर्फ आधार ओटीपी के जरिए तुरंत पैन कार्ड बनवा सकते थे। लेकिन कल से केवल आधार कार्ड का ओटीपी ही नहीं बल्कि आपको जन्मतिथि प्रमाण पत्र, मार्कशीट और वोटर आईडी जैसे अतिरिक्त दस्तावेज देने होंगे।

यह भी पढ़ें: ₹50 में बनकर घर आ जाएगा PVC Aadhar Card, जानिए बनवाने की पूरी प्रक्रिया


पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Process)

अगर आप भी घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से पैन कार्ड आज ही यानी की 31 मार्च 2026 को बनाना चाहते हैं तो निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करके आप 1 अप्रैल से पहले आसानी से पैन कार्ड अप्लाई कर सकते हैं

  • आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: आपको सबसे पहले पैन कार्ड की आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • एप्लिकेशन फॉर्म 49A भरें: आधिकारिक पोर्टल पर जाने के बाद एप्लीकेशन टाइप में New PAN - Indian Citizen चुनना होगा। जिसके बाद व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल भरें।
  • डिजिटल e-KYC का पर क्लिक करें: अगर आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक है तो आप ऑनलाइन केवाईसी कर सकते हैं। उसके लिए Submit digitally through e-KYC चुनें। इसमें कोई भी फिजिकल डॉक्यूमेंट अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
  • शुल्क का भुगतान (Fee Payment): ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आपको पेमेंट देने की जरूरत पड़ती है जो लगभग 107 रुपए होती है। इसके लिए आप यूपीआई, आईडी डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आधार ऑथेंटिकेशन: उसके बाद आपके आधार नंबर पर ओटीपी आएगा। जिसे डालने के बाद आपका वेरीफिकेशन प्रक्रिया सफल होते ही आपको Acknowledgement मिल जाएगी और 24-48 घंटों में आपका ई-पैन ईमेल पर आ जाएगा।

Apply Link: Click Now

यह भी पढ़ें: लेबर कार्ड बनाने के लिए सरकार ने जारी किया नया पोर्टल, अब ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन


पैन कार्ड बनाते समय एक गलती ना करें नहीं तो भुगतना पड़ सकता है नुकसान

पैन कार्ड अप्लाई करते समय ध्यान रखें कि आपके पास केवल एक ही पैन कार्ड होना चाहिए। अगर पहले से पैन कार्ड है तो दोबारा बनाना कानूनन जुर्म है। इसके लिए आपको धारा 272B के तहत ₹10,000 का जुर्माना भरना पड़ सकता है