Bhojpuri Holi 2026: होली से पहले खेसारी लाल यादव का धमाका, नया गाना 'चोली भीज जाता' हुआ वायरल

Bhojpuri Holi 2026: होली से पहले खेसारी लाल यादव का धमाका, नया गाना 'चोली भीज जाता' हुआ वायरल

Updated Feb 07 2026 11:50 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

पटना/मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव ने होली के त्योहार से पहले ही अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दे दिया है। भोजपुरी की सुप्रसिद्ध गायिकाशिल्पी राज और खेसारी लाल का जुगलबंदी में एक स्पेशल होली वीडियो सॉन्ग 'चोली भीज जाता' रिलीज हो गया है। भोजपुर दर्शन को खेसारी और शिल्पी का यह गाना इतना पसंद आ रहा है की रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है


प्रिया रघुवंशी के साथ जमी जबरदस्त केमिस्ट्री

खेसारी लाल के इस गाने में खूबसूरत एक्ट्रेस प्रिया रघुवंशी भी नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री और होली के रंगों के बीच जबरदस्त डांस दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। होली के इस गाने को काफी बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया हैपूरा बैकग्राउंड होली के कलरफुल रंगों से सजा हुआ है। अभिनेत्री प्रिया रघुवंशी की बात करें तो इन्होंने भोजपुरी भाषा के कई सारे गानों में काम किया है और यह एक जानी मानीअभिनेत्री हैं।

Ads


फैंस के बीच बढ़ी दीवानगी

होली के इस गाने के बोल अभिषेक भोजपुरिया ने लिखा है वही म्यूजिक आर्य शर्मा ने बनाया है, गाने के दमदार बिट्स इस बार के होली में लोगों को कमर लचकने पर मजबूर कर देंगे। गाने की वीडियो रिलीज होते हीलाखों व्यूज और हजारों को मिनट आ चुके हैं फैंस का कहना है कि इस साल की होली खेसारी के गाने के साथ मनाई जाएगी।

Ads

अक्सर देखा जाता है कि जब भी खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की जुगलबंदी में कोई भी गाना आता है तो सुपरहिट हो जाता है इस बार भी यह गाना रिकॉर्ड तोड़ने वाला है।