बक्सर: लिटिल स्टार आर्यन बाबू का बड़ा संकल्प, जन्मदिन पर 25 गरीब बच्चों की शिक्षा का उठाएंगे पूरा खर्च
Feb 07 2026 07:01 am
Editor: Panthalassa Team | Location: Buxar, Bihar, India
बक्सर (बिहार): भोजपुरी सिनेमा और संगीत जगत के चहेते 'लिटिल स्टार' आर्यन बाबू ने अपने आगामी जन्मदिन को एक यादगार और प्रेरणादायक मिसाल बनाने का निर्णय लिया है। 1 फरवरी को अपने जन्मदिन के मौके पर भोजपुरी सिंगर और एक्टर आर्य बाबू के द्वारा लिए गए फैसले से पूरे भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुई है।
दर्शन आर्यन बाबू ने अपने जन्मदिन पर 25 गरीब बच्चों को फ्री शिक्षा दिलाने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को RDP पब्लिक स्कूल, दसियॉंव केसठ (बक्सर) स्कूल में निशुल्क शिक्षा दिलवाएंगे। गरीब और असहाय बच्चे आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित रह जाते हैं अब इन बच्चों को अपने जीवन में कुछ करने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
पूरा खर्च उठाएंगे आर्यन बाबू
इस पहल की सबसे खास बात यह है कि इन 25 बच्चों की शिक्षा का सारा आर्थिक भार आर्यन बाबू स्वयं वहन करेंगे। इसमें शामिल हैं:
- बच्चों की मासिक स्कूल फीस
- पाठ्य पुस्तकें और कॉपियां
- स्कूल यूनिफॉर्म
- अन्य आवश्यक शैक्षणिक खर्च
छोटी उम्र, बड़ा दिल
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एन एक्टर को देखा जाता है कि अपने जन्मदिन पर लाखों रुपए खर्च करके भव्य पार्टी का आयोजन करते हैं और खुशियां मनाते हैं लेकिन आर्यन बाबू की इस फैसले ने सभी भोजपुरी कलाकारों को एक बार सोचने पर मजबूर कर दिया है। क्योंकि आर्य ने संवेदनशील सोच और मानवता की सेवा का रास्ता चुना है।

