Governor Box Office Collection Day 1: मनोज बाजपेयी-अदा शर्मा की फिल्म की धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए 90 लाख रुपये
मनोज बाजपेयी की फिल्म गवर्नर बॉक्स ऑफिस परअसफल होते दिखाई दे रही है। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने कोई भी शानदार प्रदर्शन नहीं किया। जानिए फिल्म का पूरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और वीकेंड अनुमान।
Updated Jun 13 2026 04:16 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India
Governor Movie Review: मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की फिल्म गवर्नर सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा रही है। जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी कमजोर होते दिखाई दे रहा है। चिन्मय डी. मंडलेकर के निर्देशन में बनी इस फाइनेंशियल थ्रिलर ड्रामा फिल्म ने पहले दिन केवल 90 लाख रुपए का ही बिजनेस कर पाई।
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में 0.90 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया। कई सारे ऑफर्स और डिस्काउंट स्कीम के बावजूद भी दर्शकों की संख्या सिनेमाघरों में काफी कम दिखाई दे रही है।
वीकेंड पर अच्छी कमाई करने की की जा रही है उम्मीद
रिलीज के पहले दिन फिल्म ने भले ही कोई खास कलेक्शन नहीं किया हो लेकिन शनिवार और रविवार को काफी उम्मीदें हैं। सिनेमाघरों में चल रही इस फिल्म को लेकर ऑफर्स की प्रतिक्रिया अगर सकारात्मक रही तो फिल्म ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन में मोटी कमाई कर सकती है।
Governor Box Office Collection
रिपोर्ट के मुताबिक गवर्नर (Governor) ने पूरे भारत में पहले दिन मात्र 90 लाख रुपए की ही कमाई कर पाई यानी कि इससे साफ पता चलता है की फिल्म में दर्शन ज्यादा इंटरेस्ट नहीं ले रहे हैं। अगर बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन में वीकेंड पर भी उछाल नहीं दिखा तो फिल्म फ्लॉप की कैटेगरी में शामिल हो जाएगी।
कई फिल्मों से मिल रही कड़ी टक्कर
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई ना कर पाने की मुख्य वजह कई सारी नई फिल्मों का रिलीज होना भी हो सकता है। इनमें 'मैं वापस आऊंगा', 'भारत भाग्य विधाता', 'बैकरूम्स' और 'डिस्क्लोजर डे' जैसी फिल्में शामिल हैं। ऐसे में इस फिल्म को दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना एक बड़ा चुनौती हो रहा है।
अच्छी कमाई ना होने के बावजूद भी मनोज बाजपेयी की लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ रहा है, क्योंकि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के सबसे पसंदीदा और सफल कलाकारों में गिने जाते हैं।