28 नवंबर को रिलीज होगी गौरव झा के छलावा हिंदी वेब सीरीज, अभिनेता ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
Updated Nov 21 2025 09:23 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India
मुंबई: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता गौरव झा की हिंदी वेब सीरीज छलावा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, ट्रेलर में रोमांस के लिए प्रसिद्ध अभिनेता एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं, वैसे तो गौरव झा कई सारी भोजपुरी फिल्मों में एक्शन करते हुए दिखाई दिए हैं लेकिन इस बार वह हिंदी वेब सीरीज अपना जलवा दिखाने वाले हैं।
28 नवंबर शुक्रवार के दिन रिलीज होगी गौरव झांकी वेब सीरीज छलावा
गौरव झा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी अच्छी उनकी हिंदी वेब सीरीज छलावा (Chhalawa) 28 नवंबर शुक्रवार को रिलीज की जाएगी, साथी गौरव झा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उनकी अब लगातार वेब सीरीज Shree G arts के बैनर तले आएगी और वह अलग-अलग किरदार में नजर आएंगे।