बॉक्सर के अवतार में नजर आएंगी अंजना सिंह: फिल्म 'लेडी बॉक्सर' का हुआ भव्य मुहूर्त

Lady Boxer Bhojpuri Film Muhurat: अंजना सिंह की आने वाली फिल्म लेडी बॉक्सर का मुहूर्त संपन्न हो चुका है। जिसकी जानकारी अंजना सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए दी है। इस फिल्म में क्या है अंजना सिंह का किरदार पढ़े पूरी खबर।

बॉक्सर के अवतार में नजर आएंगी अंजना सिंह: फिल्म 'लेडी बॉक्सर' का हुआ भव्य मुहूर्त

मनोरंजन डेस्क: भोजपुरी सिनेमा की हॉट केक के नाम से से मशहूर अभिनेत्री अंजना सिंह एक बार बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। अंजना सिंह ने हाल में ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए बताया कि उनकी फिल्म लेडी बॉक्सर का मुहूर्त संपन्न हो चुका है। जिसमें वह मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है।


इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशी

अंजना सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुहूर्त के कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें पूरे टीम के साथ क्लैप बोर्ड पकड़े काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि उनकी नई फिल्म लेडी बॉक्सर का की मुहूर्त हो चुकी है और यह जल्द ही सिनेमा घरों में दिखने वाली है।

फिल्म 'लेडी बॉक्सर' का मुहूर्त

इस फिल्म की मुहूर्त पूरे विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ किया गया। इस मौके पर फिल्म के निर्माता निर्देशक और अन्य कलाकार भी मौजूद थे। फिल्म के मेकर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यह फिल्म सिर्फ एक खेल पर आधारित नहीं बल्कि लड़की के सपनों और जुनून की कहानी है। जो अंजना सिंह के रूप में दर्शकों को देखने को मिलेगा।