सोनम कपूर के घर गूंजी दूसरी बार किलकारी: 40 की उम्र में फिर बनीं मां, आनंद आहूजा और वायु ने किया नन्हे राजकुमार का स्वागत

Sonam Kapoor Second Baby: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर 40 वर्ष की उम्र में दूसरी बार मां बन गई है। जिसके बाद बॉलीवुड में जश्न का माहौल जैसा हो गया है और बॉलीवुड सितारे उनको बधाइयां देना शुरू कर दिए हैं। पढ़े पूरी खबर

सोनम कपूर के घर गूंजी दूसरी बार किलकारी: 40 की उम्र में फिर बनीं मां, आनंद आहूजा और वायु ने किया नन्हे राजकुमार का स्वागत

Updated Mar 30 2026 02:13 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

Sonam Kapoor Second Baby: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फैशन आइकन सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। अभिनेत्री ने 29 मार्च 2026 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है, और वह 40 वर्ष में दूसरी बार मां बनने की खबर एक बहुत ही इमोशनल पोस्ट के जरिएशेयर किया है।


वायु बने 'बड़े भैया', सेलेब्स ने दी बधाई 

सोनम और आनंद के पहले बेटे वायु कपूर आहूजा का जन्म 20 अगस्त 2022 में हुआ था। अब करीब 4 साल बाद अभिनेत्री ने दूसरे बेटे को जन्म दिया और वायु को एक छोटा भाई मिल गया है। सोनम ने जैसे ही मां बनने की खबर सोशल मीडिया पर साझा किया तो बॉलीवुड के गलियारों में जश्न का माहौल हो गया। करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर, परिणीति चोपड़ा और दिया मिर्जा जैसे बड़े सितारों ने कमेंट सेक्शन में बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं।

Ads

फैंस को है नाम का इंतज़ार

सोनम कपूर ने अभी तक अपने दूसरे बेटे का नाम और चेहरा रिवील नहीं किया है। उनके फैंस को अब बेसब्री से इस बात का इंतजार है कि, सोनम और आनंद आहूजा अपने लाडले का नाम क्या रखेंगे और उनका चेहरा मीडिया के सामने कब लेंगे। 

Ads