खेसारी लाल यादव और पारुल यादव का नया धमाका, '6 गोली मारब नथुनिया पे' का दमदार टीज़र आउट

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री पारुल यादव के नया गाना 6 गोली मारब नथुनिया पे तथा इस हर ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन के ऑफिशल युटुब और सोशल मीडिया अकाउंट से रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव काफी स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं तो वहीं पारुल यादव ग्लैमरस दिख रही है।

खेसारी लाल यादव और पारुल यादव का नया धमाका, '6 गोली मारब नथुनिया पे' का दमदार टीज़र आउट

Updated Jun 05 2026 04:52 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों से ज्यादा गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। ट्रेंडिंग स्टार एक बार फिर ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन के बैनर तले धमाकेदार गाना 6 गोली मारब नथुनिया पे लेकर आ रहे हैं। जिसका टीजर रिलीज कर दिया गया है।

इस गाने में खेसारी के साथ अभिनेत्री पारुल यादव भी नजर आने वाली है जिन्होंने कई सारे भोजपुरी के सुपरहिट गानों में काम किया है। जैसे ही इस गाने का टीज़र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ तो फैंस गाने की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे।

Ads


31 सेकंड के टीज़र ने बढ़ाया उत्साह

रिलीज किए गए इस टीज़र को देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि गाने में एक्शन, स्टाइल और मनोरंजन का जबरदस्त धमाका होने वाला है। वायरल हो रहे टीज़र में खेसारी लाल यादव चमचमाती लाल स्पोर्ट्स कार से बेहद स्टाइलिश अंदाज से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके यह नया लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।


पारुल यादव का ग्लैमरस अंदाज

इस गाने में पारुल यादव भी बोल्ड और ग्लैमरस लुक में दिखाई दे रही है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों के आकर्षक अंदाज और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए दर्शकों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि यह जोड़ी भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है।

Ads

सोशल मीडिया पर मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

गाने का टीजर रिलीज होते ही यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस खेसारी के नए लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनके फैंस इस गाने को पहले से ही ब्लॉकबस्टर बताने लगे हैं।

Ads


गाने से बड़ी उम्मीदें

भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल के गाने जैसे ही रिलीज होते हैं तो लाखों-करोड़ों व्यूज़ कुछ ही घंटों में पार कर जाते हैं। ऐसे में 6 गोली मारब नथुनिया पे के टीज़र को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद उम्मीद की जा रही है कि पूरा गाना रिलीज होने के बाद यूट्यूब पर नए रिकॉर्ड बना सकता है। 

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री पारुल यादव के नया गाना 6 गोली मारब नथुनिया पे तथा इस हर ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन के ऑफिशल युटुब और सोशल मीडिया अकाउंट से रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव काफी स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं तो वहीं पारुल यादव ग्लैमरस दिख रही है।

Ads