Ranchi Crime News: बेटे की बीमारी का झांसा देकर पति को बुलाया मायके और पत्नी ने करवा दी उसकी पिटाई
बेटे की बीमारी का बहाना बनाकर पत्नी ने पति को घर बुलाया और उसकी बेरा में से पिटाई करवा दिया। यह मामला रांची के चुटिया थाना क्षेत्र का है जहां पर पत्नी ने पति के ऊपर जानलेवा हमला करवाया है। पढ़े पूरी खबर
Updated Apr 20 2026 09:04 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Ranchi, Jharkhand, India
रांची क्राइम न्यूज़: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत द्वारिकापुरी में एक ऐसी घटना सामने आई है जो पति-पत्नी के रिश्ते को तार तार कर दिया है। दरअसल यहां पर पत्नी ने बेटे की बीमारी का झूठा बहाना बनाकर पत्नी को घर बुलाया और पहले से घात लगाए लोगों से उसकी बेरहमी से पिटाई करवा दी
8-9 युवक-युवतियां ने मिलकर की पिटाई
मिली जानकारी के अनुसार भट्टी टोली निवासी बबलू सिंह की पत्नी वर्तमान में द्वारकापुरी रोड नंबर 8 में रहती है। बीते 17 अप्रैल के रात करीब 12:30 बजे बबलू सिंह की पत्नी ने फोन किया कि उनका 5 वर्षीय बेटा रुद्राक्ष की तबीयत गंभीर रूप से खराब हो गई है।
बेटे की तबीयत खराब सुनते ही बबलू घबरा गया और आनन-फान में पत्नी द्वारा बताई पत्ते पर पहुंच गया। लेकिन वहां देखा की नजर लग ही था। पीड़ित का आरोप है कि वहां पर पहले से 8-9 युवक-युवतियां मौजूद थे। और जैसे ही बबलू वहां पहुंचा तो उसे परजानलेवा हमला बोल दिया।
बेरहमी से की गई पिटाई
पीड़ित बबलू सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उसे घेर कर लात घुसे और अन्य हथियारों से बुरी तरह पीटा है। इस जानलेवा हमले में उसे गंभीर चोटे भी आई है। किसी तरह बबलू अपना जान बचाकर वहां से भाग और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचा। इसके बाद उसने आरोपियों के खिलाफ चुटिया थाना में प्राथमिक की दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।।