PM Modi Jhalmuri Viral Video: हम झालमुड़ी खाते हैं, दिमाग नहीं, बंगाल चुनाव के बीच पीएम का देसी अंदाज
PM Modi Jhalmuri Video: पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच पीएम मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे सड़क किनारे झालमुड़ी का आनंद लेते दिखे। बच्चों के साथ झलमुड़ी बांटते हुए पीएम ने मजाक में कहा- 'हम झालमुड़ी खाते हैं, दिमाग नहीं'। देखें पीएम मोदी की सादगी का यह खास वीडियो।
Updated Apr 19 2026 11:00 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: West Bengal, India
PM Modi Viral Video: पश्चिम बंगाल के चुनावी रैली के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है इस वीडियो में पीएम मोदी बंगाल के सिद्ध स्ट्रीट फूड 'झालमुड़ी का आनंद लेते और स्थानीय लोगों से मस्ती मजाक करते नजर आ रहे हैं।
हम झलमूरी खाते हैं, दिमाग नहीं
चुनावी रैलियां की व्यवस्था के बीच प्रधानमंत्री का काफिला अचानक एक झालमुड़ी के दुकान पर रूकती है जहां पर पीएम मोदी बड़े ही सादगी से दुकानदार के पास जाकर झालमुड़ी बनाने को कहते हैं। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में दुकानदार से कहते हुए नजर आते हैं कि "हम झालमुड़ी खाते हैं, किसी का दिमाग नहीं खाते!"
ঝাড়গ্রামে ঝালমুড়ি খাবার বিরতি! pic.twitter.com/t0TcDeONxt
— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2026
दुकानदार को दिए 10 रुपये
पीएम मोदी का झलमुरी वाले को ₹10 देना सबके ध्यान खींच रहा है। मोदी ने झालमुड़ी खाने के बाद दुकानदार को ₹10 दिया। यह छोटी सी झलक दिखाती है कि देश का प्रधान सेवक होने के बावजूद वे जमीनी शिष्टाचार को कभी नहीं भूलते।
बच्चों के साथ बांटी खुशियां
प्रधानमंत्री ने सिर्फ खुद ही झालमुड़ी नहीं खाया बल्कि वहां आसपास खड़े बच्चे के साथ भी झालमुड़ी शेयर किया। उन्होंने वहां पर खड़े बच्चों से बातचीत की और सभी से मिलते जुलते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल
प्रधानमंत्री ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स शेयर किया जिसे अभी तक लाखों लोग देख हैं और लाइक कर चुके हैं। लोग इस वीडियो पर कमेंट में प्रधानमंत्री की सादगी को लेकर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।