औरंगाबाद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ₹3 लाख दहेज के लिए हत्या का आरोप

औरंगाबाद में नवविवाहिता श्रुति कुमारी का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने लगाया ₹3 लाख दहेज और प्रताड़ना के बाद हत्या का आरोप। पढ़े पूरी ख़बर।

औरंगाबाद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ₹3 लाख दहेज के लिए हत्या का आरोप

Aurangabad Crime News: बिहार के औरंगाबाद जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरैया माली टोला की रहने वाली श्रुति कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों का कहना है कि उसकी हत्या दहेज के लिए की गई है। इसके बाद पुलिस मामले को गंभीरता से देखते हुए मृतका के पति रिंचु मालाकार को गिरफ्तार कर लिया है।


शादी के बाद से शुरू हुआ विवाद

मृतका के भाई रंजीत कुमार ने बताया कि वह अपनी बहन श्रुति की शादी पिछले साल मार्च में रिंचु से की थी। शादी में उनके परिवार ने अपनी हैसियत के अनुसार मोटरसाइकिल और अन्य सामान उपहार में दिए थे, लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद मृतका के पति अपनी ममेरी बहन को लेकर फरार हो गया। इसके बाद से दोनों पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच सामाजिक स्तर पर पंचायत बुलाई गई और समझौता कराया गया। सब कुछ ठीक होने के बाद, 2 अप्रैल 2026 को श्रुति अपने ससुराल चली गई, लेकिन ससुराल आते ही उसे 3 लाख रुपए दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। जब वह इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई।

Ads


Read: स्कूल में मासूम छात्रा को कोल्ड ड्रिंक बोलकर पेशाब पिलाने का आरोप, हेडमास्टर गिरफ्तार


फंदे से लटका मिला शव

सोमवार की सुबह ससुराल वालों ने मायके वालों को सूचित किया कि श्रुति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब मायके वाले वहां पहुंचे, तो श्रुति का शव एक कमरे में पंखे से लटका हुआ था। मृतका की मां रुकमिनी देवी का कहना है कि उनकी बेटी की बेरहमी से हत्या कर फंदे से लटका दिया गया है, ताकि मामले की सच्चाई का पता न चल सके।


पुलिस जांच और गिरफ्तारी

घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना के एसडीपीओ सुनील कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी टीम को बुलाया। शुरुआती जांच में यह मामला फांसी का लग रहा है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही पता चलेगी। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी रिंचु को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Ads