Bhojpuri Actress Anjana Singh: कभी 2 साल में की थीं 25 फिल्में, तलाक और डिप्रेशन के बाद ऐसे संभाली जिंदगी
भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह की संघर्ष और सफलता की कहानी। जानिए कैसे करियर के पीक पर शादी। फिर तलाक और डिप्रेशन को मात देकर वह आज एक मिसाल बनीं।
Updated May 21 2026 03:06 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
Bhojpuri Actress: आज भले ही भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह का राज चल रहा हो, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब इंडस्ट्री पर सिर्फ एक ही अभिनेत्री का राज था, जिनका नाम अंजना सिंह हैं। अंजना बहुत ही कम उम्र में वह मुकाम हासिल कर चुकी है, जो अभी कई अभिनेत्रियों के लिए एक सपना है।
21 की उम्र में धमाकेदार डेब्यू
फिल्म 'एक और फौलाद' से 21 साल की उम्र में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने वाली अंजना सिंह ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया था। इन्होंने 2 साल की शुरुआती करियर में ही लगभग 25 फिल्मों में काम किया था, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड साबित होता है। इन्होंनेखेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, पवन सिंह, रवि किशन और अन्य बड़े सुपरस्टार के साथ इंडस्ट्री में स्क्रीन पर कामकर चुकी थीं
शादी के बाद आया तूफान
इन्होंने अपने शुरुआती करियर के दौरान ही अभिनेता यश कुमार से शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों 5 सालों तक साथ में रहे और एक बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम अदिति है। लेकिन धीरे-धीरे इन दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आने लगी और आखिरकार दोनों ने तलाक लेकर अपनी राहें अलग-अलग कर ली।
डिप्रेशन को हराकर बनीं 'सिंगल मदर'
इस टूटते रिश्ते के बाद अंजना सिंह काफी मुश्किल दौर से गुजरी और डिप्रेशन का शिकार भी हुईं, लेकिन इन्होंने अपनी बेटी को देखते हुए हिम्मत नहीं हारी। अपने आप को संभाला और दोबारा फिल्मी दुनिया में वापसी की। अंजना सिंह एक प्राउड सिंगल मदर के तौर पर अपनी बेटी की बेहतरीन परवरिश कर रही है, वही यश कुमार ने दूसरी शादी कर ली है।