Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case: देवोलीना भट्टाचार्जी भड़कीं, CM योगी से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की अपील
गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड पर टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मुख्य आरोपी असद पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Updated Jun 03 2026 07:26 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Ghaziabad, Uttar Pradesh, India
Surya Chauhan Case Update: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में खोड़ा कॉलोनी में 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। वहीं, इस घटना को लेकर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
देवोलीना ने किया मुख्यमंत्री योगी से कड़ी कार्रवाई की मांग
देवोलीना ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना जरूरी है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ऐसी घटनाओं को बढ़ावा देने वाली सोच, परवरिश और संस्कारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। अभिनेत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा कि यदि यह मामला रेयर टू रेयरेस्ट श्रेणी में आता है तो दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
Iss ataankvaad ko jadh se ukhaad phenkna zaroori hai…..Ghatiya soch, ghatiya parvarish aur ghatiya sanskar….maa baap sahet sabko phaansi de deni cahiye… @myogiadityanath Rare to Rarest koi saza hai toh inn sabko , parivaar sahet milni cahiye https://t.co/ezCXSb4Pgu
— Devoleena Bhattacharjee (@Devoleena_23) June 1, 2026
पुलिस की मुठभेड़ में मर गया असद
दरअसल, गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में कक्षा 11 में पढ़ने वाले छात्र सूर्या चौहान को असद नाम के आरोपी ने चाकू मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने दावा किया कि गिरफ्तारी करने के समय हुई मुठभेड़ के दौरान असद घायल हो गया जिसके बाद इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के मामले में पहले ही आरोपी असद के पिता को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके अलावा हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्याकांड और उसके बाद हुए एनकाउंटर को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस छिड़ गई है जहां लोग पुलिस की कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।