बॉलीवुड की नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का दमदार ट्रेलर रिलीज, मुंबई आतंकी हमले के दौरान नर्सों की बहादुरी की दिखेगी अनदेखी कहानी

Bharat Bhagya Vidhata Trailer Review: भारत भाग्य विधाता का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कंगना रनौत की यह फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान कामा अस्पताल की नर्सों की बहादुरी और 400 से अधिक लोगों की जान बचाने की सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म को 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा।

बॉलीवुड की नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का दमदार ट्रेलर रिलीज, मुंबई आतंकी हमले के दौरान नर्सों की बहादुरी की दिखेगी अनदेखी कहानी

Updated Jun 02 2026 07:08 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhagya Vidhata) का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म की कहानी 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों की एक सच्ची और अनसुनी घटना के ऊपर बनाई गई है जो इतिहास के पन्नों में कहीं खो गई थी। मनोज तपाड़िया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।


ट्रेलर की मुख्य झलकियां और कहानी

फिल्म का ट्रेलर बेहद संवेदनशील और तनावपूर्ण माहौल से शुरू होता है। अभिनेत्री कंगना रनौत इस फिल्म में मुंबई के कामा (Cama) अस्पताल में तैनात नर्स की भूमिका निभा रही हैं। ट्रेलर की शुरुआत में अस्पताल के रोजमर्रा का माहौल और नर्सों की आपसी बातचीत को दिखाया गया है जो बेहद साधारण जीवन जी रही हैं।

Ads

लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब मुंबई पर आतंकी हमला होता है। ट्रेलर के बैकग्राउंड वॉइस और न्यूज़ फुटेज से पता चलता है कि आतंकवादियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को निशाना बनाया था। जिस हमले के बाद जान बचाकर भाग रहे लोग और विशेष कर गर्भवती महिलाएं कामा अस्पताल की तरफ आती है।

बिना किसी हथियार के बचाई 400 जानें

ट्रेलर देखने के बाद यह साफ हो जाता है कि यह कहानी उन वीर महिलाओं की है जिन्होंने बिना किसी हथियार के अपनी सूझबूझ से अस्पताल के भीतर 400 से अधिक मासूमों और मरीजों की जान बचाई थी। अस्पताल के भीतर गोलियों की गूंज और चीख-पुकार के बीच कंगना का किरदार अपनी टीम से कहता है— "जो भी सांस ले रहा है, उसे हम बचाएंगे।" 

Ads


हम इम्पोर्टेंट नहीं हैं, मगर हम जो करते हैं वो इम्पोर्टेंट है

ट्रेलर के अंत में कंगना रनौत का दिल को छू लेने वाला डायलॉग सबको प्रभावित कर रहा है जहां वह कहती हैं— "हम लोग इम्पोर्टेंट नहीं हैं, मगर हम जो करते हैं वो इम्पोर्टेंट है।" यह फिल्म उन अनाम योद्धाओं को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने संकट की घड़ी में अपनी जान की परवाह किए बिना देशवासियों की रक्षा की थी।


फिल्म के बारे में मुख्य जानकारियां:

  • फिल्म का नाम: भारत भाग्य विधाता (The Unseen Heroes)
  • मुख्य कलाकार: कंगना रनौत
  • लेखक एवं निर्देशक: मनोज तपाड़िया
  • निर्माता: डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज) और मणिकर्णिका फिल्म्स
  • सह-निर्माता: परमहंस क्रिएशन्स, यूरेशिया फिल्म्स, फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट
  • रिलीज डेट: 12 जून 2026