9 महीने से लापता मासूम का कुएं से मिला कंकाल, अपहरण के बाद हत्या की आशंका से सनसनी

बिहार के मुंगेर जिले से दिल दहला देने वाली घटना। लापता 10 वर्षीय वीर कुमार का नर कंकाल कुएं में हुए बरामद। परिजनों ने की कपड़ों से पहचान। पढ़ें पूरी खबर।

9 महीने से लापता मासूम का कुएं से मिला कंकाल, अपहरण के बाद हत्या की आशंका से सनसनी

Updated Apr 10 2026 12:20 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Munger, Bihar, India

बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के खंडबिहारी गांव में एक सुनसान कुएं से 10 वर्षीय मासूम की कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी और कोहराम मच गया है। मासूम 9 महीने पहले रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था, लेकिन कुएं में मिले कंकाल की पहचान उसके परिवार ने उसके कपड़ों के आधार पर की।


मासूम का पहचान 10 वर्षीय वीर कुमार के रूप में हुआ था। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खंडबिहारी गांव के एक खंडहरनुमा मकान के पास स्थित एक कुएं में शव हो सकता है। पुलिस ने जब कुएं का पानी निकलवाया, तो नीचे मासूम के कपड़े और नर कंकाल बरामद हुए। यह देख मौजूद वहां के सभी लोग की रूह कांप गई।

Ads

Read: औरंगाबाद सड़क हादसा: देव में डंपर की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


वीर कुमार के परिवार ने नौ महीने पहले खड़गपुर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वीर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इसके तलाश के लिए परिजन हर संभव कोशिश किया, रिश्तेदार से लेकर आसपास के गांव में लेकिन इसकी सुराग नहीं मिली, अब मौत की इस खबर ने पूरे परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया है। मां का रो-रोकर हाल बुरा है, और गांव में मातम पसरा हुआ है।

Ads


पुलिस इस मामले से जुड़े अब तक के चार लोगों को हिरासत में लिया है। और साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम को भी बुलाया है। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि यह मामला अपहरण के बाद हत्या कर शव को भारी वस्तु से बांधकर कुएं में फेंक दिया, ताकि किसी को पता ना लगे। फिलहाल पुलिस पूरी गहन तरीके से इस मामले की जांच कर रही है, और जल्द ही अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।