रश्मिका मंदाना को पिता से मिला करोड़ों का बंगला, विजय देवरकोंडा के साथ कुर्ग में मनाया जश्न

विजय देवराकोंडा से शादी के बाद रश्मिका मंदाना ससुराल वालों के साथ मनाया अपना 30वां जन्मदिन। इस खास मौके पर उनके पिता ने गिफ्ट किया 'सेरेनिटी' बंगला, इमोशनल हुईं एक्ट्रेस।

रश्मिका मंदाना को पिता से मिला करोड़ों का बंगला, विजय देवरकोंडा के साथ कुर्ग में मनाया जश्न

Updated Apr 10 2026 01:26 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: India

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। वह 5 अप्रैल को अपना 30वां जन्मदिन विजय देवराकोंडा के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद बेहद खास अंदाज में मनाया। जहां उनके ससुराल वालों ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। यह बर्थडे सेलिब्रेशन विजय देवराकोंडा के होमटाउन कुर्ग में हुआ था।


पिता ने दिया अनमोल तोहफा

रश्मिका के शादी के बाद 30वां जन्मदिन पर उनके पिता ने बेहद ही इमोशनल और कीमती सरप्राइज दिया है। खबरों के मुताबिक, रश्मिका के पिता विराजपेट के पास एक आलीशान बंगला गिफ्ट किया है, जिसका नाम ‘सेरेनिटी’ रखा गया है। करोड़ों का तोहफा देख साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ‘नेशनल क्रश’ रश्मिका मंदांना हुई भावुक।

यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा भोसले की बढ़ी मुश्किलें, NHRC ने उम्र विवाद पर भेजा नोटिस


विजय देवराकोंडा की स्पीच ने जीता दिल

देवराकोंडा और रश्मिका बर्थडे पार्टी के बाद होमटाउन कुर्ग में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया। इस दौरान विजय अपनी लेडी लव के लिए दिल छू लेने वाली स्पीच कहा, उन्होंने कहा कि मैं इस जगह का बहुत ही शौकीन हूं, मुझे यहां हमेशा लगता था कि कोडागु की औरत बेहद ही खूबसूरत होती है और मेरी शादी भी एक कुर्गी लड़की से हुई है, जिससे मैं बहुत ही खुश हूं। बता दे कि इन दोनों कंपल ने उदयपुर में 26 फरवरी को शाही शादी की थी। विजय और रश्मिका अपने लग्जरी लाइफ के बावजूद भी फैंस के बीच काफी सहारे जा रहे हैं।