देह व्यापार और मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 3 नाबालिग लड़कियां मुक्त, 6 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार।

Bihar Crime News: पुलिस ने 'ऑपरेशन नया सवेरा' के तहत मानव तस्करी और देह व्यापार के बड़े गिरोह को पकड़ा। पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, 6 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार, 3 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू।

देह व्यापार और मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 3 नाबालिग लड़कियां मुक्त, 6 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार।

बिहार के पूर्णिया जिला में पुलिस ‘ऑपरेशन नया सवेरा’ के तहत देह व्यापार और मानव तस्करी के काले धंधे के खिलाफ छापेमारी करते हुए तीन नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित मुक्त कराया और इस घिनौने रैकेट से जुड़े 8 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें से 6 महिलाएं और दो पुरुष शामिल है। यह पूरी कार्रवाई पूर्णिया जिले के बनमनखी इलाके में हुई है।


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की छापेमारी

पुलिस ने बताया कि सीनियर एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बनमनखी के मवेशीहाट स्थित आम्रपाली नगर में मानव तस्करी और देह व्यापार का काला धंधा चल रहा है। सूचना मिलते ही बनमनखी के एसडीपीओ शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जहां टीम ने बिना वक्त गंवाए अचानक बताये गए ठिकानों पर छापेमारी की और मौके से तीन नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया और 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से कई मोबाइल फोन, स्कैनर और अन्य आपत्तिजनक सामान भी जब्त किए हैं।

Ads

यह भी पढ़े: होटल के कमरे में चल रहा था खेल, अचानक पहुंची पुलिस तो युवती बोली- मैं तो बस टाइम पास...


सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से चल रहा था मानव तस्करी

यह मानव तस्करी और देह व्यापार सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ पुलिस की अहम भूमिका से चलाई जा रही थी। यह कार्रवाई में 'ट्रिनिटी इंडिया ट्रस्ट' के सामाजिक कार्यकर्ता जय कृष्ण गुसांग, 'बचपन बचाओ आंदोलन' के सदस्य सज्जाद आलम, बनमनखी थाना पुलिस तथा महिला एवं पुरुष पुलिस बल शामिल थे।


पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामला को गंभीरता से देखते हुए पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है। एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस इस गिरोह के पूरे नेटवर्क को बारीकी तरीके से खंगाल रही है और यह पता लगा रही है कि इस धंधे के तार और कहां-कहां जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि इस गिरोह में शामिल कुछ अन्य लोग अभी भी फरार हैं, फिलहाल उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्दी उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Ads