औरंगाबाद में रास्ते के विवाद में खूनी जंग, बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

औरंगाबाद जिला के नबीनगर में हुई दो पक्षों में जमकर मारपीट। बुजुर्ग दंपति की हालत गंभीर पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार। पड़े पूरी खबर।

औरंगाबाद में रास्ते के विवाद में खूनी जंग, बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीननगर थाना क्षेत्र में रास्ते के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट। जिसमें एक बुजुर्ग दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान हेसामुद्दीन अंसारी और उनकी पत्नी सलेहा खातून के रूप में हुई है। इन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 


यह घटना नवीननगर थाना क्षेत्र के रघुनाथगंज गांव की है, जहां लंबे समय से पुराने रास्ते को लेकर खींचतान चल रही थी, और इसी विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार कुछ गांव के लोगों ने एकजुट होकर हेसामुद्दीन अंसारी और सलेहा खातून पर लाठी और डंडों से जानलेवा हमला कर दिए। जिससे दोनों दंपति को काफी गंभीर चोट आई है। 


Read: दवा दुकान की आड़ में 'काला धंधा', पुलिस ने मारा छापा तो अंदर का नजारा देख अधिकारियों के उड़े होश

घटना की सूचना मिलते हैं, नवीननगर थाना पुलिस अपने टीम के साथ मौके पर पहुंची और छापेमारी करते हुए मुख्य आरोपी सोनू अंसारी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पीड़ित ने नवीनगर थाना में प्राथमिक की दर्ज की है, जिसमें आसिफ अंसारी, अफजल अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी, आलमगीर अंसारी, आरिफ अंसारी, जहांगीर अंसारी और अन्य चार पांच अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से देखते हुए अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है।