खेत में काम करने गई नाबालिग से 3 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, रोते हुए घर पहुंची पीड़िता ने सुनाई आपबीती
Minor Rape Case: खेत में काम करने गई नाबालिक के साथ तीन दरिंदो ने किया सामूहिक दुष्कर्म। गंभीर हालत में पीड़िता पहुंची अपने घर पूरी खबर यहां पर है।
Updated Apr 15 2026 02:42 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Saharsa, Bihar, India
बिहार के सहरसा जिले में तीन बदमाशों ने 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस घटना से मानवता कलंकित हुई है और लोगों में आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने खेत में काम करने जा रही थी, तभी घात लगाकर बैठे तीन दरिंदों ने उसे रास्ते में घसीटकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और उसे बुरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। लड़की किसी तरह रोते-बिलखते घर पहुंची और उसने अपने परिवार वालों को सब कुछ बताया।
Read: औरंगाबाद में रास्ते के विवाद में खूनी जंग, बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
परिजनों द्वारा थाने में शिकायत दर्ज के आधार पर आरोपियों का पहचान पड़ोस के रहने वाले श्रवण यादव, धनिया यादव और संतोष यादव के रूप में हुआ है, जो इस घटना का अंजाम दिए हैं। प्रशासन पीड़िता को जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। और मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ आलोक कुमार ने मामला दर्ज कर लिया है और लगातार छापेमारी कर रहे हैं तथा आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।