दवा दुकान की आड़ में 'काला धंधा', पुलिस ने मारा छापा तो अंदर का नजारा देख अधिकारियों के उड़े होश
Bihar News: मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था काला धंधा। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किया छापेमारी। अंदर का नजारा देख अधिकारियों के उड़े होश। पढ़े पूरी खबर।
Updated Apr 14 2026 02:21 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
Medical Store Raid News: पटना में पुलिस ने एक बड़े हथियार रैकेट का भंडाफोड़ किया है और पुलिस दवाई की दुकान चलाने वाले एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से मेडिकल स्टोर की आड़ में हथियारों की आपूर्ति कर रहा था। अवैध हथियारों की आपूर्ति बिहार की राजधानी पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना क्षेत्र में हो रही थ
पुलिस किया गिरफ्तार
बरह गांव निवासी त्रिपुरारी कुमार सिंह लंबे समय से एक मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध हथियारों की खरीद बिक्री का नेटवर्क चला रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर बेलची पुलिस स्टेशन क्षेत्र को यह जानकारी मिली और इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए उपमंडल पुलिस अधिकारी ने योजनाबद्ध तरीके से तस्कर के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
छापेमारी के दौराम मिला हथियार
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, मैगज़ीन से भरी एक देसी पिस्तौल और अन्य अतिरिक्त मैगज़ीन बरामद कीं।