औरंगाबाद में गैस डिलीवरी वाहन से सिलेंडर छीनने की कोशिश, पुलिस ने उपद्रवियों को लिया हिरासत में

Aurangabad Bihar News: औरंगाबाद में असामाजिक तत्वों ने एलपीजी गैस वाहन को रोककर सिलेंडर छीनने का किया कोशिश। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्धों को लिया हिरासत में। पड़े पूरी खबर यहां।

औरंगाबाद में गैस डिलीवरी वाहन से सिलेंडर छीनने की कोशिश, पुलिस ने उपद्रवियों को लिया हिरासत में

Club Road Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद जिले में मंगलवार को एलपीजी गैस को लेकर अफरा तफरी मच गई। जब होम डिलीवरी कर रहे एलपीजी गैस के वाहन को कुछ असामाजिक तत्वों ने जबरन रोक लिया और वाहन से सिलेंडर छीनने का कोशिश करने लगा, जिससे मौके पर तनाव का माहौल हो गया।


इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके चलते पुलिस अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। घटना के गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और कुछ उपद्रवियों को गिरफ्तार किया। प्रशासन ने निर्देश दिया है, कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और कानून का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है, कि शांति बनाए रखें और व्यवस्था में सहयोग करें। वर्तमान में इलाके में स्थित शांति पूर्ण है।