Patna NEET Student Suicide: पटना में NEET छात्रा ने किया सुसाइड, हॉस्टल में मिला शव
NEET की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने हॉस्टल में की सुसाइड। परिजनों का आरोप है कि एक लड़का उसे परेशान कर रहा था, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Updated Jun 02 2026 01:59 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
NEET Student Suicide: बिहार की राजधानी पटना में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या की। मृतक की पहचान समस्तीपुर की रहने वाली श्रुति कुमारी के रूप में हुई है। यह घटना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के सचिवालय कॉलोनी (रोड नंबर 2 A/26) में स्थित राधे कृष्णा हॉस्टल में घटी है।
फंदे से लटकी मिली लाश
उसी हॉस्टल के बगल के कमरे में रहने वाली अंशु कुमारी ने बताया कि श्रुति सुबह से दिखाई नहीं दे रही थी। जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो अंशु ने जाकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। फिर उसने दरवाजे को धक्का दिया, तो दरवाजा खुल गया और अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए; कमरे में श्रुति का शव फंदे से लटका हुआ था।
यभी पढ़े: BPSC शिक्षिका ने फुफेरी बहन से रचाई शादी, प्यार के लिए बदली जेंडर
रोते हुए दोस्त से कहा था- 'माता-पिता भी बात नहीं करते'
हॉस्टल की संचालिका (Owner) आभा सिंह ने बताया कि श्रुति NEET की तैयारी 2024 से इसी हॉस्टल में रहकर कर रही थी। कोर्स खत्म होने के बाद यह अपने गांव चली गई थी और 10 दिन पहले ही यह गांव से वापस लौटी थी। वह बेहद शांत स्वभाव की लड़की थी। हालांकि, हॉस्टल में ही रहने वाली अंशु ने बताया कि श्रुति फोन पर किसी से बात कर रही थी। बातचीत के दौरान वह रोते हुए अंशु के पास आई। श्रुति ने फोन पर बात करते हुए अपने एक दोस्त से परेशानी बताई, जिस पर दोस्त ने कहा, "कुछ गलत मत करना, अपने माता-पिता के पास चली जाओ।" इस पर श्रुति ने कहा कि मुझसे मेरे माता-पिता भी बात नहीं करते हैं।
कोई लड़का लगातार परेशान कर रहा था'
इस घटना की सूचना मिलने पर पटना में ही रहने वाले मृतक के रिश्तेदार अमरेंद्र कुमार कर्ण ने बताया कि श्रुति को पिछले काफी दिनों से कोई लड़का लगातार परेशान कर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा ने यह आत्मघाती कदम प्रताड़ना और मानसिक तनाव के कारण उठाया है। मृतका की मां एक शिक्षिका हैं और पिता किसान हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
यभी पढ़े: औरंगाबाद में दो छात्राएं लापता, 20 मई से नहीं लौटीं घर, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय पत्रकार नगर थाने में इस घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मामले को गंभीरता से देखते हुए लगातार जांच कर रही है। साथ में FSL (Forensic Science Laboratory) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस अन्य छात्रों और ऑनर से पूछताछ कर रही है, साथ ही श्रुति के मोबाइल डिटेल्स और कॉल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है, ताकि लड़के की पता लगाया जा सके।