कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक 6 जून को लौटेंगे भारत, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बड़ा आंदोलन
Cockroach Janta Party: 6 जून 2026 को भारत लौटेंगे Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर वे जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे। पूरी खबर पढ़ें।
Updated Jun 02 2026 12:36 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
Abhijeet Dipke Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने घोषणा की है कि वे 6 जून, 2026 को भारत लौटेंगे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि उनका उद्देश्य केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एक विशाल और शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करना है।
समर्थकों से की एयरपोर्ट पहुंचने की अपील
अभिजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो साझा करते हुए अपने समर्थकों और छात्रों से अपील की है, और उन्होंने कहा की मैं 6 जून की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुँचूँगा। जो भी देश के युवा और विद्यार्थियों के हक के लिए आवाज उठाना चाहते हैं, वे हमारे साथ चले, और शांतिपूर्वक दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन की परमिशन मांगे, फिर जंतर मंतर पर धरना शुरू करें।
क्यों हो रहा है विरोध प्रदर्शन?
देश के युवा NEET और CBSE कक्षा XII की बोर्ड परीक्षाओं जैसी प्रमुख परीक्षाओं में अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक होने से बहुत नाराज हैं, और इसी वजह से यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अभिजीत के अनुसार, 8 लाख से अधिक छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़ा को लेकर ऑनलाइन पिटीशन पर साइन किया है। कॉकरोच जनता पार्टी इसे भ्रष्टाचार और निर्दोष विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के खिलाफ सड़क पर उतरने जा रही है।
क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही कॉकरोच जनता पार्टी कोई राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि यह आज के युवाओं के लिए एक व्यंग्यात्मक राजनीतिक आंदोलन हैं। इसकी शुरुआत मई 2026 में हुई थी, जब सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। इसी बात को लेकर अभिजीत ने मजाक मजाक में ही इस पार्टी का गठन किया। देखते ही देखते इंस्टाग्राम पर 15 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए, जो कि देश के बड़ी पार्टियों से भी ज्यादा है।
गिरफ़्तारी का डर, फिर भी आन्दोलन पर
अभिजीत ने बताया कि उनके परिवार और दोस्त को भी डर है कि भारत आते ही उन्हें गिरफ़्तार किया जा सकता है, क्योंकि उन्हें पहले भी कुछ नेताओं ने भारत विरोधी गिरोह होने का आरोप लगाया है। लेकिन अभिजीत का कहना है कि मुझे अरेस्ट होने से डर नहीं है। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारा देश लोकतांत्रिक है, यहां संविधान के दायरे में रहकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने का अधिकार सभी को है।
अब सबकी नज़रें 6 जून 2026 पर टिकी हुई है कि क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके भारत आकर सरकार के सामने चुनौती खड़ी कर पाएंगे या नहीं।