DU First Seat Allotment List 2026: First Seat Allotment List जारी, 3 जून तक सीट स्वीकार करें, 6 जून तक फीस जमा करें

DU BA LLB Admission 2026 की First Seat Allotment List जारी हो गई है। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें 3 जून 2026 तक सीट स्वीकार करनी होगी और 6 जून तक एडमिशन फीस जमा करनी होगी।

DU First Seat Allotment List 2026: First Seat Allotment List जारी, 3 जून तक सीट स्वीकार करें, 6 जून तक फीस जमा करें

Updated Jun 02 2026 02:33 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

DU BBA LLB Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने सूचना जारी करते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स B.A. LL.B. (Hons.) और B.B.A. LL.B. (Hons.) की प्रथम सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीट आवंटित हुई है, उन्हें समय सीमा के भीतर सीट स्वीकार कर सभी प्रवेश प्रक्रियाएं पूरी करनी अनिवार्य है। 


DU ने जारी किया आधिकारिक नोटिस

दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि BA LLB (Hons.) और BBA LLB (Hons.) एडमिशन 2026 के लिए First Round Seat Allocation लाइव कर दिया गया है। इसके अलावा, विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को डैशबोर्ड पर लॉगिन कर सीट आवंटन की स्थिति जांचने की भी सलाह दी है।

Ads

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को सीट स्वीकार करने, दस्तावेज़ सत्यापन और फीस भुगतान सहित सभी जरूरी प्रक्रियाओं को समय सीमा के अंदर पूरा कर लेना अनिवार्य है। अन्यथा, आवंटित सीट रद्द हो सकती है।

Ads


3 जून तक सीट स्वीकार करना अनिवार्य

दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की गई प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार जारी शेड्यूल के मुताबिक, प्रथम चरण में सीट प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को 3 जून 2026 रात 11:59 बजे तक अपनी सीट स्वीकार करनी होगी। इसके बाद, यूनिवर्सिटी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। 

Ads


4 जून तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सीट स्वीकार करने के बाद अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। विश्वविद्यालय ने कहा कि 4 जून तक ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। 


6 जून तक जमा करनी होगी एडमिशन फीस

सभी दस्तावेजों का वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को 6 जून तक प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। फीस जमा करने के बाद ही उम्मीदवार का प्रवेश अंतिम रूप से सुनिश्चित माना जाएगा। 

Ads


CLAT 2026 स्कोर के आधार पर हो रहा प्रवेश

दिल्ली विश्वविद्यालय के इन पांच वर्षीय लॉ कोर्सों में CLAT 2026 स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है। प्रवेश की प्रक्रिया विश्वविद्यालय के CSAS (Common Seat Allocation System) के द्वारा संचालित की जा रही है। 


दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट 10 जून को संभव

जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीट नहीं मिल पाई, वह अगले चरण का इंतजार कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे राउंड की सीट का एलाउंसमेंट 10 जून को जारी किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। 

Ads