पटना क्राइम न्यूज: राजेंद्र नगर में दिनदहाड़े ज्वेलरी लूट, विरोध पर फायरिंग

पटना क्राइम न्यूज: राजेंद्र नगर में दिनदहाड़े ज्वेलरी लूट, विरोध पर फायरिंग

Updated Jan 20 2026 12:56 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India

बिहार में अपराध दर लगातार बढ़ रही है। स्थिति ऐसी प्रतीत होती है कि अपराधी लूटपाट, हत्या, चोरी और डकैती जैसे अपराध कर रहे हैं और कानून का भय समाप्त होता जा रहा है। ऐसी स्थिति में लोगों में दहशत का माहौल है और अपराधी पुलिस के लिए एक निर्भीक चुनौती बनकर सामने आ रहे हैं। ऐसे ही ताजा मामला एक बिहार की राजधानी पटना से है जहां शहर के सबसे व्यस्त इलाके राजेंद्र नगर टर्मिनल में दिनदहाड़े हथियार दिखाकर आभूषण से भरे 22 लाख के करीब सोने को लूटा और घटना को अंजाम दिया है 

जानकारी के मुताबिक हाजीपुर के ज्वेलरी कारोबारी विनोद कुमार और उनके साथ कर्मचारी दोनों कोलकाता से आभूषण लेकर हावड़ा दानापुर एक्सप्रेस से पटना पहुंचे थे और दोनों के हाथ में आभूषण से भरा थैला था स्टेशन से रिसीव करने के लिए उनका बेटा रवि कुमार कार से पहुंचा था दोनों बाप और बेटे स्टेशन जा रहे थे तभी घात लगाकर बैठे पांच की संख्या अपराधियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उनका आभूषण से भरा एक थैला लूट लिया। विनोद कुमार और उनके बेटे रवि कुमार ने जब दूसरे थैले को बचाने के लिए विरोध किया तो अपराधियों ने उन पर गोलियां चला दीं। जिसके चलते पहली गोली दोनों के पास से गुजरी, उसके बाद दूसरी गोली चलाने का भी प्रयास किया गया लेकिन पिस्तौल की मैगज़ीन नीचे गिर गई, इसी दौरान बदमाशों ने विनोद कुमार के बेटे के सिर पर पिस्तौल से वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, बदमाशों ने एक बैग लूटा और कार से राजेंद्र नगर की ओर भाग गए। घायल रवि कुमार को कंकरबाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ads

इस पूरे मामले की सूचना चित्रगुप्त नगर पुलिस स्टेशन को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्टेशन प्रमुख रोशनी कुमारी ने बताया कि घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है, जिसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि उपद्रवियों को हेलमेट पहने देखा गया है, जिसके कारण फिलहाल उनकी पहचान करना मुश्किल है। साथ ही पुलिस प्रशासन की यह भी असंका है की इस कारोबार का जानकारी अपराधियों को पहले से थी इस घटना में पीड़िता के साथ मौजूद कर्मचारी का भी जांच की जा रही हैं पुलिस ने दवा किया हैं की इस लूट कांड को जल्द ही खुलास किया जायेगा