NEET छात्रा रेप-मर्डर: दोषियों के खिलाफ सख्त सजा को लेकर कैंडल मार्च

NEET छात्रा रेप-मर्डर: दोषियों के खिलाफ सख्त सजा को लेकर कैंडल मार्च

Jan 20 2026 11:41 am

Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

बिहार की राजधानी पटना में neet की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और हत्या के मामला ने पुरे राज्य में आक्रोश पैदा कर दिया है और लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है ऐसे में ही पटना जिले में स्थित एक प्रमुख शहर मसौढ़ी में कैंडल मार्च निकाला गया है यह कैंडल मार्च आर्यभट चेतना मंच द्वारा आयोजित की गई थी जिसमे कैंडल मार्च मडप से तारेगना रेलवे स्टेशन तक निकाली गई इस घटना का न्यायिक मुख्य उदेश्य यह है की सीबीआई से जांच की मांग करना और न्याय प्राप्त करना है।

इस कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मृत्युंजय पांडे, आशीष देव, मुन्ना पासवान, संतोष कुमार अनमोल, सुनील सम्राट, अभिमन्यु पटेल, मुकेश पासवान, अमित कुमार और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों छात्रों ने मोमबत्ती मार्च में भाग लिया।

खबरों के मुताबिक, आर्यभट्ट चेतना मंच के संयोजक सुनील गावस्कर ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन पर पर आरोप लगाया है की इस रेप और हत्या के मामला प्रशासन जांच के बजाय केवल लापरवाही कर रही है और सच सामने लाने के बजाय मामले को दबाया जा रहा है। इस घटना में बलात्कार और हत्या के गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिनमें से प्रशासन केवल एक आरोपी को गिरफ्तार करके पल्ला झाड़ रहा है, जबकि जांच के दौरान यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इस घटना में कई अन्य लोग भी शामिल हैं। उन्होंने दावा किया है कि इस घटना में शामिल लोग हॉस्टल की आड़ में सेक्स रैकेट चलाते हैं।

सुनील गावस्कर ने कहा की इस घटना में प्रशासन दोषियों को फांसी देने के बजाय उन्हें गिरफ्तारी से बचा रहा है। आर्यभट्ट चेतना मंच ने मांग की है कि इस मामले की उचित जांच की जाए और सभी दोषियों को गिरफ्तार कर मौत की सजा दी जाए। और पीड़िता उसके परिवार को न्याय दिलाया जाए। इस घटना में छात्रा की मृत्यु के बाद सभी राजनीतिक दल लगातार विरोध प्रदर्शन कर न्याय की मांग कर रहे हैं।