कोलकाता के पाटुली में देर रात फायरिंग: युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल

कोलकाता के पाटुली इलाके में देर रात हुई फायरिंग में 35 वर्षीय राहुल डे की मौत और दोस्त जीत मुखर्जी घायल। पुलिस आपसी विवाद और CCTV फुटेज के जरिए जांच में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें।

कोलकाता के पाटुली में देर रात फायरिंग: युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल

Mar 27 2026 08:34 pm

Editor: Panthalassa Team | Location: Kolkata, West Bengal, India

  • Download
  • no image
  • no image

Rahul Dey Murder Kolkata: राजधानी कोलकाता के पाटोली इलाके में देर रात को अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग के जिसमें 35 वर्षीय युवक की जान चली गई। उसका साथी बुरी तरह जख्मी हो गय, जो अस्पताल में जिंदगी और मौत का जंग लड़ रहा है। क्या घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है।


रिहायशी इलाके में खूनी संघर्ष: क्या है पूरा मामला?

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसारया घटना रात के करीब 12:30 बजे ईस्ट फूलबागान इलाके की एक रिहायशी बिल्डिंग में हुई है। करने वाले युवक की पहचान राहुल डे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल जब अपने दोस्त जीत मुखर्जी के फ्लैट पर किसी काम से जिस बिल्डिंग गया था। उसे बिल्डिंग के छत पर कुछ लोग बैठकर खाना पीना कर रहे थे इसी दौरान किसी बातों को लेकर दोनों के बीच में तीखी बहस शुरू हो गई जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया था।

यह भी पढ़ें: सनकी चाचा ने कटर से 3 मासूम भतीजे-भतीजियों को उतारा मौत के घाट, खुद की भी गर्दन रेती


विवाद के बाद अचानक चली गोलियां

दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि छत पर खाना पीना कर रहेकुछ लोगों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें राहुल दे गोली लगने से लहूलुहान होकर गिर पड़ा। जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं राहुल का दोस्त जीत मुखर्जी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है।


पुलिस जांच और सीसीटीवी (CCTV) की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का मुख्य कारण पता लगाने के लिए जांच में जुट गई। शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश याद तात्कालिक विवाद का लग रहा था। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक रंजिश के नजरिए से देखा जा रहा था लेकिन पुलिस को यह मामला राजनीतिक रंजिश नहीं लग रहा है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।