पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों का भारी हंगामा, ट्रेन में तोड़फोड़ और पथराव; पुलिस बल तैनात

मद्यनिषेध विभाग भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों ने पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर भारी हंगामा किया। ट्रेन लेट होने और भीड़ बढ़ने से नाराज छात्रों ने पथराव, तोड़फोड़ और रेल चक्का जाम कर दिया।

पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों का भारी हंगामा, ट्रेन में तोड़फोड़ और पथराव; पुलिस बल तैनात

Updated Jun 14 2026 02:53 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

बिहार में मद्यनिषेध विभाग की भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों ने शनिवार को राजधानी के पाटलिपुत्र स्टेशन पर जमकर उत्पात मचाया। ट्रेन की कमी और लेट होने के कारण नाराज छात्रों का गुस्सा इस कदर भड़क उठा कि उन्होंने न केवल स्टेशन पर हंगामा किया बल्कि ट्रेन के बोगियों में भी तोड़फोड़ की।


ट्रेनों की लेटलतीफी बनी हंगामे की वजह

14 जून को होने वाली परीक्षा को लेकर शनिवार को ही राज्य के अलग-अलग जिलों से हजारों की संख्या में छात्र मद्यनिषेध विभाग की परीक्षा देने के लिए विभिन्न शहरों के परीक्षा केंद्रों पर जा रहे थे। जिसकी वजह से शनिवार को पाटलिपुत्र स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई और घंटों इंतजार करने के बाद भी ट्रेन समय पर नहीं खुली, तो छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया कहीं-कहीं ट्रेन में इतनी ज्यादा भीड़ हो गई कि छात्रों को पैर रखने तक की जगह नहीं थी।

Ads


स्टेशन बना जंग का मैदान: पथराव और तोड़फोड

शुरुआत में छात्रों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, लेकिन देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई।

  • ट्रेनों पर पथराव: आक्रोशित छात्रों ने प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेनों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी
  • सीटों की तोड़फोड: उपद्रव कर रहे कुछ युवकों ने ट्रेन के भीतर घुसकर सीटों को फाड़ दिया और खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले।
  • रेल चक्का जाम: छात्रों ने पटरी पर उतरकर ट्रेन का परिचालन पूरी तरह ठप कर दिया, जिससे रेल यातायात घंटों बाधित रहा।