NEET Re-Exam में बड़ी धांधली: बिहार में सॉल्वर गैंग के 24 लोग गिरफ्तार, 5 मेडिकल छात्र शामिल

NEET Re-Exam solver gang Bihar: लखीसराय में NEET री-एग्जाम के दौरान सॉल्वर गैंग के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश। AIIMS, BHU और PMCH के मेडिकल छात्रों और बायोमेट्रिक स्टाफ सहित 24 गिरफ्तार।

NEET Re-Exam में बड़ी धांधली: बिहार में सॉल्वर गैंग के 24 लोग गिरफ्तार, 5 मेडिकल छात्र शामिल

Updated Jun 22 2026 01:35 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Lakhisarai, Bihar, India

21 जून 2026 को हुए नीट (NEET) री-एग्जाम के दौरान एक बार फिर पेपर में हेराफेरी का मामला सामने आया है। बिहार पुलिस ने अपनी काबिलियत दिखाते हुए सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश किया और असली परीक्षार्थियों की जगह 'प्रॉक्सी' (सॉल्वर्स) बिठाकर परीक्षा दिलाने के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है। इस मामले में लखीसराय पुलिस ने 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो बड़े-बड़े मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों से जुड़े हुए हैं।


बायोमेट्रिक कंपनी कर्मचारियों के साथ मिलकर रची थी साजिश

परीक्षा प्रक्रिया संचालित करने वाली बायोमेट्रिक कंपनी के 14 कर्मचारी भी इस पूरे नेटवर्क में शामिल है। इन्हीं की मदद से असली अभ्यर्थियों की जगह सॉल्वर को परीक्षा केंद्र में एंट्री दिलाने की योजना थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पांच हाई प्रोफाइल मेडिकल छात्र भी शामिल है, जो मोटी रकम लेकर परीक्षा दे रहे थे।

Ads


ऐसे हुआ मामले का खुलासा

इस पूरे खेल का भंडाफोड़ तब हुआ जब हसनपुर हाई स्कूल परीक्षा केंद्र के अंदर बायोमेट्रिक कंपनी का फर्जी स्टाफ बनकर पटना मेडिकल कॉलेज (PMCH) का थर्ड ईयर का एमबीबीएस छात्र, मयंक कश्यप प्रवेश किया। पुलिस को मयंक पर शक हुआ तो उसे पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने गैंग के सारे राज उगल दिया। मयंक की निशानदेही पर पुलिस ने KRK हायर सेकेंडरी स्कूल और केंद्रीय विद्यालय लखीसराय में छापेमारी की, जहां से 7 फर्जी परीक्षार्थियों समेत अन्य लोगों को पकड़ा गया।


देश के बड़े मेडिकल कॉलेजों के छात्र हैं शामिल

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस गैंग के तार देश के प्रतिष्ठित मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों से जुड़े हैं। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी अर्पित राज गया के ANMMCH का छात्र है, जिससे CBI 2024 में नीट पेपर लीक मामले में पूछताछ कर चुकी है। पूनम कुमारी, BHU नर्सिंग की छात्रा है, जो दूसरे के नाम पर परीक्षा दे रही थी। सौरभ झा AIIMS रायबरेली का छात्र है। अमन अग्रवाल दिल्ली (शाहदरा) के एक मेडिकल कॉलेज का इंटर्न है। और संजीत NMCH नर्सिंग का छात्र है, इस मामले में इसके भाई को भी गिरफ़्तार किया गया है।

Ads