औरंगाबाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक बुजुर्ग की मौत, 6 से अधिक घायल

Aurangabad Obra Crime News: पुराने विवाद को लेकर ओबरा थाना क्षेत्र में पक्षों में हिंसक झड़प हुई। लाठी-डंडे और हथियारों के इस संघर्ष में एक वृद्ध की मौत हो गई और 6 से अधिक लोग।

औरंगाबाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक बुजुर्ग की मौत, 6 से अधिक घायल

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ ओबरा थाना क्षेत्र के ठाकुर मुहल्ला में पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार की देर शाम को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया की एक वृद्ध व्यक्ति की जान चली गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।


धारदार हथियार और लाठी-डंडे से हमला

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच कुछ समय पहले विवाद हुआ था। उसी विवाद को लेकर शुक्रवार के शाम अचानक बात बढ़ गई, जिससे दोनों ओर से लोग धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इस झड़प के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और इलाके में चीख-पुकार मच गई।

Ads


अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल 

घटना की सूचना मिलते ही ओबरा थाना पुलिस अपने बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया, साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल दिया है।


मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने ठाकुर मोहल्ला में पुलिस बल तैनात किया है और दोषियों की पहचान के लिए लगातार छापेमारी कर रही है, और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति अभी पूरी तरह नियंत्रण में है।

Ads