बस्तर में नए युग की शुरुआत: नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार जुटेंगे 4 राज्यों के मुख्यमंत्री, अमित शाह बदलेंगे सुरक्षा कैंपों की सूरत

नक्सलवाद को खात्मे के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ बस्तर जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह और जगदलपुर में 4 राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ बैठक करेंगे।

बस्तर में नए युग की शुरुआत: नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार जुटेंगे 4 राज्यों के मुख्यमंत्री, अमित शाह बदलेंगे सुरक्षा कैंपों की सूरत

Updated May 17 2026 12:30 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Bastar, Chhattisgarh, India

बस्तर और छत्तीसगढ़ के इतिहास का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। 31 मार्च को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त घोषित होने के बाद, बस्तर का विकास नई उड़ान भरने को तैयार है। इसी कड़ी में, भारत के गृह मंत्री अमित शाह अपनी दो दिवसीय यात्रा पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। 18 मई को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे, इसके बाद 19 मई को जगदलपुर में होने वाली देश की प्रतिष्ठित 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 


सुरक्षा कैंप अब बनेंगे 'जन सुविधा केंद्र': नेतानार से बदलेगी तस्वीर

गृह मंत्री के इस दौरे का सबसे बड़ा और कड़ा संदेश बस्तर के उस इलाके से जाएगा, जहां कभी यह क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित माना जाता था। अमित शाह बस्तर पहुंचकर सीधे नेतानार जाएंगे और बंदूक के साए में रहने वाले इस इलाके के सुरक्षा कैंप को अब जन सुविधा केंद्र में तब्दील करेंगे। 

Ads


इन केंद्रों के जरिए स्थानीय ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे:

  • स्वास्थ्य सेवाएं और दवाइयां
  • बैंकिंग और वित्तीय सुविधाएं
  • शिक्षा और राशन की व्यवस्था
  • सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।


बैठक में शामिल होंगे 4 राज्यों के मुख्यमंत्री

जानकारी के अनुसार, जगदलपुर में होने वाली इस हाई-प्रोफाइल बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और उनके वरिष्ठ मंत्री और राज्यों के आला अधिकारी भी शामिल होंगे। यह सिर्फ एक बैठक नहीं, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि बस्तर अब डर के साए से बाहर निकलकर, देश की मुख्य धारा और विकास का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

Ads