औरंगाबाद के देव में युवक ने की आत्महत्या, जानकारी मिलते ही पुलिस जुटी जांच पड़ताल में
Dec 22 2024 10:53 am
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
औरंगाबाद न्यूज़: देव थाना के बेदाना पंचायत बरहेटा गांव में एक युवक ने आत्महत्या कर ली, युवक का नाम नीतील कुमार पिता फेकू ठाकुर बताया जा रहा है, मौत की जानकारी मिलते ही देव थाना के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसमें एसडीपीओ अमित कुमार और उनके साथी कर्मचारी मौजूद थे.
पुलिस बल की टीम ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, अमित कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद स्पष्ट हो जाएगा की मौत किस कारण से हुई है, एसडीपीओ अमित कुमार के साथ-साथ देव के थाना अध्यक्ष विकास कुमार और उनके पुलिस बल की टीम घटनास्थल पर जांच पड़ताल के लिए साथ गए थे.
बिहार में अक्सर होती रहती है आत्महत्या
बिहार राज्य में आत्महत्या का केसलगातार सामने आ रहा है मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक17 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष और महिला अपनी परेशानियों को लेकर आत्महत्या कर रहे हैं,
