पटना के होटल में परीक्षा देने आई छात्रा से दरिंदगी की कोशिश, होटल में चल रही थी शराब पार्टी

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में परीक्षा देने आई छात्रा के कमरे में आधी रात घुसा शराबी। पुलिस की छापेमारी में रूपसपुर स्थित होटल हिडन विला से हुए आपत्तिजनक चीजें बरामद, पढ़ें पूरी खबर।

पटना के होटल में परीक्षा देने आई छात्रा से दरिंदगी की कोशिश, होटल में चल रही थी शराब पार्टी

Updated May 25 2026 10:32 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

बिहार में कानूनी व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। राजधानी पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता को अपनी बेटी की परीक्षा दिलाने आए, आधी रात को खौफनाक मंजर से गुजरना पड़ा। यह घटना रूपसपुर इलाके के 'होटल हिडन विला' की है, जहां पीड़ित पिता संतोष कुमार अपनी बेटी की पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा दिलाने के लिए बेगूसराय से पटना आए थे। आधी रात होने की वजह से वह अपना आधार कार्ड जमा कर एक होटल में कमरा नंबर 103 बुक किया। सफर की थकान से दोनों पिता-पुत्री करीब 11:00 बजे कमरा बंद कर सो गए।


आधी रात को कमरे में घुसा शराबी, पकड़ा लड़की का हाथ

पीड़ित पिता के अनुसार, रात 12:48 पर अचानक उनके कमरे का डिजिटल लॉक खुला और शराब के नशे में धुत एक अज्ञात युवक सीधे अंदर दाखिल हो गया। पिता ने बताया कि आरोपी के मन में कोई कानूनी खौफ नहीं था, उसने बिस्तर पर सो रही नाबालिग लड़की का हाथ पकड़ कर चिल्लाते हुए कहा कि, "बाहर चलो, बाहर चलो।"

Ads


अचानक हुए इस अप्रत्याशित (Unexpected) हमले से लड़की पूरी तरह डर गई और खुद को बचाने के लिए चिल्लाने लगी। वहीं बेटी की चीख-पुकार सुन पिता अचानक उठे और हिम्मत दिखाते हुए शराबी युवक को दबोचा और कड़े लहज़े में पूछा की, "तुम अंदर कैसे आए?" तो आरोपी उल्टा उन्हीं से बहस करने लगा और कहा कि, "मैं इतनी देर से बेल बजा रहा था, तुम लोग दरवाजा क्यों नहीं खोल रहे थे? और यह लड़की कौन है?" इसी पर पिता ने जवाब दिया कि, "यह मेरी सगी बेटी है।" तब मामला बिगड़ता देख आरोपी वहां से फरार हो गया।


पुलिस की छापेमारी: होटल में चल रही थी 'शराब पार्टी'

घटना के तुरंत बाद पीड़ित पिता ने पटना में रहने वाले एक रिश्तेदार को कॉल किया और आपातकालीन नंबर डायल कर 112 पर पुलिस को सुचना दिया। इस मामले को गंभीरता से देखते हुए रूपसपुर थाना पुलिस अपने दल-बल के साथ होटल पर पहुंचे। जांच करना शुरू किया तो वहां का नजारा देख पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। होटल के अन्य कमरों में अवैध रूप से शराब की बोतले, कंडोम की पैकेट के साथ मौके से तीन लड़कियों और चार लड़कों को आपत्तिजनक हालत में शराब पीते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। वही होटल का मैनेजर तथा अन्य कर्मी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।

Ads


मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सुरक्षा मानक पूरी तरह फेल

इस मामले पर पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पीड़ित पिता के लिखित शिकायत के आधार पर थाने में कांड संख्या 378/26 दर्ज की गई है। इस कार्रवाई में पुलिस शाहपुर का रहने वाला आरोपी सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम और BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है

जांच में बड़ा खुलासा यह हुआ की होटल हिडन विला के सुरक्षा मानक पूरी तरह फेल थे। होटल के सीसीटीवी बंद पड़े थे, जिससे साफ पता चलता है होटल प्रबंधन सुरक्षा को लेकर लापरवाह था।

Ads


"कोई पिता अपनी बेटी को पटना नहीं लाएगा

इस खौफनाक वारदात के बाद पीड़ित पिता रोते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई और कहा, "अगर ऐसी राजधानी में माहौल रहा तो भविष्य में कोई भी पिता अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए पटना लाने की हिम्मत नहीं करेगा।" फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।