खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला, ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रोशन आनंद गिरफ्तार
खान सर के 'Khan Global Studies' पर हुए हमले और तोड़फोड़ मामले में पटना पुलिस ने ज्ञान बिंदु GS Academy के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत 3 लोगों को किया गिरफ्तार। जानें क्या है पूरा मामला।
Updated Jun 03 2026 07:02 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
Khan Sir Coaching Attack: बिहार की राजधानी पटना में खान सर के 'Khan Global Studies' कोचिंग सेंटर पर हुए हमले और तोड़फोड़ के मामले में पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की, जिसमें Gyan Bindu GS Academy के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने खुद को निर्दोष बताते हुए दावा किया कि उन्हें एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
गार्ड के साथ की गई मारपीट
कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर इलाके में मंगलवार की रात करीब 10:10 बजे 15 से 20 लोग एकजुट होकर 'खान सर' के 'खान ग्लोबल स्टडीज' कोचिंग सेंटर पर फायरिंग और तोड़फोड़ की, और कोचिंग गार्ड चुनचुन के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई है और फिलहाल उनका पीएमसीएच हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े: बिहार में अपराध को लेकर सियासी घमासान, तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट चौधरी पर तीखा हमला
क्यों हुआ यह विवाद?
पुलिस के अनुसार दोनों कोचिंग संस्थानों के बीच बच्चों को आकर्षित करने को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। हाल ही में बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर दोनों संस्थानों ने अपने-अपने यहां सबसे ज्यादा छात्रों के सिलेक्शन होने का दावा किया है, और इसी बीच खान सर के एक सम्मान समारोह का पोस्टर ज्ञान बिंदु के बोर्ड के ऊपर लगा दिया गया, जिससे दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। खान सर ने यह भी आरोप लगाया है कि कम फीस लेने से बाकी कोचिंग संस्थान नाराज हैं।
सीसीटीवी फुटेज से खुला राज
घटना के बाद खान सर ने दावा किया था कि हमलावरों ने तुरंत 10 राउंड फायरिंग भी की है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि यह सारी बातें झूठ हैं। फुटेज में सिर्फ ईंट, पत्थर चलाते और तोड़फोड़ करते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर हमलावरों की पहचान ज्ञान बिंदु इंस्टीट्यूट से जुड़े लोगों से हुई है। इसके बाद पटना पुलिस ने रौशन आनंद समेत तीन लोगों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।