बिहार में अपराध को लेकर सियासी घमासान, तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट चौधरी पर तीखा हमला

Bihar News: तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री पर साधा निशाना। बच्चों के गायब होने का दावा कर कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल।

बिहार में अपराध को लेकर सियासी घमासान, तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट चौधरी पर तीखा हमला

Updated May 26 2026 01:34 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

Bihar Politics: बिहार में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर, प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (ट्विटर) के जरिए तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के लिए एक पोस्ट साझा किया, जिसमें "बड़बोला मुख्यमंत्री" और "अपराधियों का सम्राट" जैसे बेहद तल्ख शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।


सीएम को तीखी सलाह देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वह "सड़कछाप डायलॉगबाज़ी और रील बनाना" छोड़ें, और राज्य की महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा के लिए धरातल पर ठोस कदम उठाएं।

Ads


तेजस्वी यादव ने लगाए गंभीर आरोप

तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में कुछ चौंकाने वाले आंकड़े साझा करते हुए दावा किया कि पिछले एक महीने में बिहार से 8,681 बच्चे लापता हुए हैं, जिनमें से 85% लड़कियां हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी संख्या में गायब हो रहे बच्चों पर सरकार क्यों चुप है।


यह भी पढ़े़: बेगूसराय में पूर्व JDU विधायक राजकुमार सिंह की आपत्तिजनक फोटो वायरल, RJD विधायक के नाम से बनी ID पर FIR


उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों में राज्य से दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की 75 से अधिक वारदात सामने आ चुकी हैं। नीट छात्रा की हत्या, और पटना में अपने पिता के साथ परीक्षा देने आई पॉलिटेक्निक छात्रा से हुई छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश ने यह साबित कर दिया कि बिहार में अब बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

Ads


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य में स्वर्णकारों (सुनारों) के साथ दिनदहाड़े लूट हो रही है, हर दिन हत्या, लूट और चोरी की खबरें आ रही हैं। साथ ही तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि जो सरकार "एआई (AI) कैमरों" का इस्तेमाल कर अपराध रोकने की बड़ी बातें करती है, वह पूरी तरह फेल साबित हो रही है। अपराधियों के मन में पुलिस और कानून का डर बिल्कुल खत्म हो चुका है।


"पटना बना महिलाओं के लिए असुरक्षित शहर"

'NAARI 2025' रिपोर्ट का हवाला देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की राजधानी पटना अब महिलाओं के लिए देश के सबसे असुरक्षित शहरों की लिस्ट में शामिल हो गया है। पटना में बिहार के अलग-अलग जिलों से छात्राएं यहां पढ़ाई करने के लिए आती हैं, लेकिन अब वह डर के साए में जीने के लिए मजबूर हैं।

Ads


यह भी पढ़े: क्या भारत में औरत होना पाप है? पीएम मोदी समर्थक यूजर की भद्दी टिप्पणी पर भड़कीं कुनिका


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चेतावनी भरे लहज़े में कहा कि उनकी पार्टी (RJD) महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी, और इस पर सरकार को जवाब देना ही होगा।