बिहार के जहानाबाद में दरिंदगी: प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या, NH-22 जाम

बिहार के जहानाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में 5 वर्षीय मासूम को गला काटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद परिजनों ने NH-22 जाम।

बिहार के जहानाबाद में दरिंदगी: प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या, NH-22 जाम

Apr 06 2026 01:00 pm

Editor: Panthalassa Team | Location: Jehanabad, Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

बिहार के जहानाबाद जिले से बेहद ही दर्दनाक और रूप कपा देने वाली घटना सामने आई है। जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहाँ एक 5 साल के मासूम बच्चे की एक निजी प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके और परिवार वालों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिसके चलते स्थानीय लोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं।


10 दिन पहले ही हुआ था दाखिला

मृतक के परिजनों ने बताया कि वह अपने जिगर के टुकड़े को बेहतर भविष्य और अच्छे शिक्षा दिलाने के उम्मीद से मात्र 10 दिन पहले ही इस प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में दाखिला कराया था। लेकिन परिजनों को क्या पता कि जिस स्कूल को वह शिक्षा का मंदिर समझ रहे थे, वहां उनके बच्चों की जान ले ली जाएगी। मृतक बच्चे का पहचान कड़ौना थाना क्षेत्र के बुलाकी बिगहा गांव निवासी आशू कुमार के रूप में हुआ है।


इलाज के लिए पटना ले जाते समय तोड़ा दम

इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वाले हॉस्टल पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर चौंक गए। जब मासूम आशू कुमार के गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान थे। तो इसे इलाज के लिए परिजन आनन फानन में पटना स्थित PMCH ले जाया जा रहा था, लेकिन जख्म गहरे होने के कारण मासूम रास्ते में ही अपना दम तोड़ दिया।


गुस्साए ग्रामीणों ने NH-22 किया जाम, स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप

बच्चों की मौत की खबर मिलते हैं स्थानीय लोगों ने आक्रोशित हो गए। और न्याय की मांग को लेकर कनौदी के पास पटना-गया मुख्य मार्ग (NH-22) को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और और स्कूल प्रबंधन के लापरवाही और सोची समझी साजिश का आरोप लगाया। साथ ही प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हॉस्टल में बच्चों की सुरक्षा के नाम पर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है।


पुलिस की कार्रवाई और जांच

सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचा। काफी मशक्कत और सख्त कार्रवाई के बाद लोगों को शांत किया गया और यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेज दिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस हॉस्टल के कर्मचारियों और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है और जल्द ही हत्या के पीछे का कारण सामने आ जाएगा और दोषियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।