Bhooth Bangla Trailer Out: Akshay Kumar और Priyadarshan की जोड़ी फिर लौटी, Horror-Comedy का जबरदस्त तड़का!
Bhooth Bangla Trailer: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन 14 साल बाद साथ लौटे हैं! देखें 'Bhooth Bangla' का खौफनाक और मजेदार ट्रेलर। जानें क्या है मंगलपुर के 'पिशाच वन' और 'वधुसुर' की कहानी। Tabu और Paresh Rawal के साथ कॉमेडी और हॉरर का डबल डोज़, फिल्म 16 अप्रैल को होगी रिलीज़। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें।
Apr 06 2026 03:47 pm
Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी कि अक्षय कुमार एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में लौटे हैं। लंबे समय के इंतजार के बाद अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी ने अपनी फिल्म भूत बंगला का ट्रेलररिलीज कर दिया है। 14 साल के बाद इस जोड़ी ने बता दिया की हॉरर और कॉमेडी का असली मेल क्या होता है।
क्या है 'भूत बंगला' की कहानी?
इस फिल्म के ट्रेलर के शुरुआत में दिखाया जाता है। एक पुरानी भविष्यवाणी और वधू और नाम का एक शक्तिशाली राक्षस होता है,और एक बेहद ही विशाल पुराना महल है जिसे लोग भूत बंगला कह कर बुलाते हैं। अक्षय कुमार इस फिल्म में सुंदर नाम का किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म की कहानी मंगलपुर नाम के एक गांव के ऊपर बनाई गई है। जिस गांव के पीछे वाले जंगल को वहां के लोग पिशाच वन के नाम से बुलाते हैं। गांव वालों का कहना होता है कि जब भी यहां पर कोई शादी या शुभ कार्य होता है। तो वह सुधार रक्षा अपने चमगादड़ों की सेवा के साथ आकर तबाही मचा देता है। अक्षय कुमार इस फिल्म में लोगों के अंदर से डर भगाने का कोशिश करते हैं। उसके साथ-साथ ही कॉमेडी यह मनोरंजन से या फिल्म भरपूर है।
कास्ट और जबरदस्त कॉमेडी (Bhooth Bangla Cast)
अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी और राजपाल यादव जैसे दिग्गज कलाकार नज़र आ रहे हैं। इस फिल्म में अपने कॉमेडी के जरिए परेश रावल और खिलाड़ी कुमार अपनी पुरानी केमिस्ट्री को एक बार फिर दोहरा रहे हैं। यह फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद हेरा फेरी की याद दिला रही है।
Bhooth Bangla कब होगी रिलीज़?
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। अगर आप भी हॉरर और कॉमेडीफिल्म देखने का शौकीन है तो अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
