भोजपुरी सिनेमा में 'ढिंढोरा' का शोर; आदर्श आनंद की नई फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
आदर्श आनंद की नई भोजपुरी फिल्म 'ढिंढोरा' का ट्रेलर आउट! जानें क्या है इस फिल्म की कहानी, कैसे तीन दोस्त रातों-रात अमीर बनने के चक्कर में बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं। पूरी जानकारी के लिए अभी पढ़ें
Apr 05 2026 08:42 pm
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
भोजपुरी सिनेमा में अब नए-नए कलाकारों की एंट्री होनी शुरू हो गई है। आए दिन नए कलाकार अपनी फिल्मों को लेकर आ रहे हैं। आशीष यादव और रौशन रोही के बाद अब आदर्श आनंद भी अपनी फिल्म ढिंढोरा (DHINDHORA) का ऑफिशल ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म मेंआदर्श आनंद मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं जिन्हें लोग कॉमेडी किंग के नाम से भी जानते हैं। इसके अलावा इस फिल्म में राज सोनी, रमेश साहनी और अन्य कई सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने काम किया है।
तीन दोस्तों और 'आवारापन' की कहानी
इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें तीन दोस्तों को दर्शाया गया है। जो समाज और परिवार के लिए निकम्मा और आवारा हो चुके हैं। तीनों दोस्त समाज के लिए एक वक्त बर्बाद करने वाले व्यक्ति के रूप में देखे जा रहे हैं। ट्रेलर में दिखाए गए सेन के अनुसार तीनों दोस्त अपना छवि सुधारने के बजाय कुछ बड़ा करने का जुगाड़ में लगे रहते हैं।
कहानी का मोड तब आता है जब तीनों को करोड़पति बनने का भूत सवार होता है, और तीनों नेटवर्क मार्केटिंग के जाल में फंस जाते हैं जहां पर ₹100 में लखपति बनने का सपना दिखाया जाता है। मुख्य रूप से अगर देखा जाए तो ढिंढोरा फिल्म गांव और समाज में चल रहे व्यक्तिगत जीवन को दर्शाया गया है जहां पर लोग अच्छाई को देखने के बजाय उसकी छोटी गलती का ढिंढोरा पीटने में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं।
अब देखना यह है कि इस फिल्म में काम कर रहे तीनों कलाकार को बड़े पर्दे पर लोग कितना पसंद करते हैं क्योंकि तीनों सोशल मीडिया की दुनिया में कॉमेडी से अपनी पहचानबनाने के लिए जाने जाते हैं।
