फेसर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पर मिला युवक का अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
Updated Dec 18 2025 07:51 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
Phesar Aurangabad: बुधवार की रात फेसर थाना क्षेत्र के देवरिया कुर्माह नरेश हॉट के पास रेलवे ट्रैक से पुलिस ने एक युवक के शव को बरामद किया है।
रेलवे कर्मचारियों ने 100 को देखने के बाद इसकी सूचना तुरंत फेजर थाना को दी जिसके बाद सूचना मिलते ही फेजर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और 100 को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
युवक का उम्र लगभग 35 साल बताई जा रही है और उसका पहनावा देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक स्थानीय निवासी है हालांकि इसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।
फेसर थाना के थाना अध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि शव को रेलवे ट्रैक से बरामद कर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है और पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है।
घटना की सूचना और मृतक युवक की तस्वीर आसपास के थाना में भेज दी गई है जिससे गुमशुदा की की रिपोर्ट से मिलान किया जा सके और युवक की पहचान मिल सके।
थाना अध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद युवक के शव को 72 घंटे तक थाना के परिसर में रखा जाएगा। अगर इसके दौरान कोई परिजन या परिचित का पता चलता है तो मृत शरीर को उन्हें सौंप दिया जाएगा या फिर नियम अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।