औरंगाबाद: तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने बाइक सवार दो युवक को मारी टक्कर घटनास्थल पर हुई मौत
Updated Dec 18 2025 08:00 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड के समीप हाई स्कूल के पास मंगलवार की रात को तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वैन ने दो बाइक सवारी युवकों को जोरदार टक्कर मार जिससे एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई मृतक की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के कोना गांव के निवासी यशवंत कुमार उर्फ गोविंदा के रूप में हुई है।
मौसी के घर से अपने दोस्त के साथ डेहरी लौट रहा था युवक
मृतक के चाचा रंग बहादुर सिंह ने बताया कि उनका भतीजा देहरी में रहता था और मंगलवार को अपने दोस्त के साथ नबीनगर के महुली गांव मौसी के घर गया हुआ था जिसके बाद देर रात दोनों बाइक से एनटीपीसी होते हुए डेहरी लौट रहे थे इसी बीच नबीनगर स्टेशन के पास तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दे जिससे दोनों खेत में चले गए और यशवंत कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई रात होने के कारण दोनों काफी देर तक घटनास्थल पर ही पड़े रहे।
टक्कर मारने वाले पिकअप के तलाश में जुटी पुलिस
घटना के सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार के लिए मृत शरीर को पर जानू को सौंप दिया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार यशवंत सिंह शिवगंज में मोबाइल का दुकान चलाता था और उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी घटना के बाद परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है और कोना गांव में मातम छा गया है।