बिहार में मौसम का अलर्ट: पटना सहित 20 जिलों में आंधी और भारी बारिश की चेतावनी

बिहार में मौसम का हाई अलर्ट! मौसम विभाग ने बुधवार को पटना समेत 20 जिलों में तेज आंधी और बारिश होने की चेतावनी जारी दी है। जानें अपने शहर के मौसम का हाल।

बिहार में मौसम का अलर्ट: पटना सहित 20 जिलों में आंधी और भारी बारिश की चेतावनी

Apr 08 2026 10:19 am

Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

बिहार समेत भारत के कई राज्यों में आए मौसम में अचानक बदलाव ने हलचल मचा दी है। मौसम विभाग ने आज बुधवार को बिहार की राजधानी पटना समेत 20 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई हिस्सों में 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी और गरज के साथ बारिश होने की संभावना हैं।



मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में माध्यम से भारी बारिश होने का असर दिखेगा। वहीं दक्षिण बिहार के इलाकों में हल्की बौछारें गिर सकती है इस दौरान ब्रजपात को लेकर प्रशासन ने लोगों को अगाह किया है।

Read: मसौढ़ी में खौफनाक वारदात: हनुमान मंदिर परिसर में युवक की नृशंस हत्या, ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट


बिहार की राजधानी पटना में आज मौसम बदला रहेगा। दोपहर के बाद मौसम के मिजाज में तीखा बदलाव देखने को मिल सकता है। लेकिन शाम होते-होते तेज हवा और गरज -चमक के साथ बारिश होने का असर दिखेगा। साथ ही प्रशासन खराब मौसम को देखते हुए लोगों को खुले स्थान और पेड़ों के नीचे नहीं रहने की सलाह दी है। 


आंधी और भारी बारिश वाले 20 जिलों का नाम 

पटना, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई , खगड़िया आदि