सारा अली खान को चार धाम यात्रा 2026 में देना होगा 'सनातनी' एफिडेविट! BKTC अध्यक्ष का बड़ा बयान
Mar 18 2026 06:47 pm
Editor: Admin | Location: Uttarakhand
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान एक बार फिर सुर्खियों में है, सारा का चर्चा का विषय उनकी आने वाली फिल्म नहीं बल्कि सनातनी होने का सर्टिफिकेट दिखाने को लेकर है, सारा अली खान अक्सर मंदिर मस्जिद में जाकर दुआ मांगती हुई दिखाई देती है लेकिन इस बार उत्तराखंड की चार धाम यात्रा 2026 को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।
बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गैर हिंदुओं और गैर सनातनियों को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो भी सनातन धर्म में आस्था रखता है वही सनातनी माना जाएगा और मंदिर में प्रवेश कर सकता है।
सारा अली खान को देना होगा एफिडेविट
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब पत्रकारों ने हेमंत द्विवेदी से सारा अली खान के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर सारा अली खान भी कहेंगी कि वह सनातन धर्म मैं आस्था रखती है तो वह हमें एफिडेविट देगी उनको भी दर्शन करवा देंगे।
यानी कहां जाए तो अगर सारा अली खान को मंदिर में दर्शन करना है तो उन्हें एफिडेविट देना होगा जिसमें स्पष्ट लिखा होना चाहिए कि मैं सनातनी हूं और सनातन धर्म में मैं आस्था रखती हूं।
चार धाम यात्रा 2026 की डेट्स और तैयारियां
- 19 अप्रैल 2026: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे (अक्षय तृतीया पर)
- 22 अप्रैल 2026: केदारनाथ धाम
- 23 अप्रैल 2026: बद्रीनाथ धाम
BKTC बताया कि इस बार चार धाम यात्रा के लिए लगभग 6 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है और इस यात्रा के लिए 121 करोड रुपए का बजट पास हुआ है। साथ ही गैर-सनातनियों को प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है।
