Bhojpuri Queen Anjana Singh: अमिताभ बच्चन, पंकज त्रिपाठी और मनोज बाजपेयी के साथ काम करने की जताई इच्छा

भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में काम करने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने बताया कीअमिताभ बच्चन, पंकज त्रिपाठी, मनोज बाजपेयी और अनुराग कश्यप के साथ काम करने की ख्वाहिश है।

Bhojpuri Queen Anjana Singh: अमिताभ बच्चन, पंकज त्रिपाठी और मनोज बाजपेयी के साथ काम करने की जताई इच्छा

Updated Jun 08 2026 04:44 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

भोजपुरी सिनेमा में अपनी बेहतरीन अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह इन दिनों अपने एक बयान को लेकर काफी चर्चा में दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका पॉडकास्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड में काम करने की अपनी इच्छा और पसंदीदा कलाकारों के नामों का खुलासा किया है।  

अभिनेत्री से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि अगर उन्हें बॉलीवुड में कदम रखने का मौका मिले तो वह किस कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करना पसंद करेंगीं? इस पर जवाब देते हुए उन्होंने अपने फेवरेट बॉलीवुड एक्टर्स की लिस्ट सामने रख दिया।

Ads


सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हैं 'एनी टाइम फेवरेट'

अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा कि बॉलीवुड में काम करने के लिए उनके पास कोई एक नाम नहीं है, बल्कि ऐसे कई दिग्गज कलाकार हैं जिनके साथ वह काम करना चाहती हैं। उन्होंने सबसे पहला नाम सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का लेते हुए कहा कि वह हमेशा से मेरे फेवरेट रहे हैं और मैं उनके साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती हूं।

Ads


पंकज त्रिपाठी, मनोज वाजपेयी और अनुराग कश्यप के साथ काम करने की है जिद

महानायक अमिताभ बच्चन के अलावा अंजना सिंह ने बॉलीवुड के और भी कलाकारों और निर्देशकों का नाम लिया। जिसमें पंकज त्रिपाठी, मनोज बाजपेयी और अनुराग कश्यप शामिल हैं। अभिनेत्री ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए बताया कि ‘हमारे पंकज त्रिपाठी जी, मनोज वाजपेयी जी और निर्देशक अनुराग कश्यप जी के साथ काम करने का मेरा बड़ा मन है।’