Aurangabad Road Accident: मोसरमा मेले से लौट रही कार और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, 3 की मौत

Aurangabad Bihar News: औरंगाबाद में NH-120 पर हुआ भीषण सड़क हादसा। मोसरमा मेले से लौट रहे परिवार की कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर। 3 लोगों की मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल। पूरी खबर पढ़ें।

Aurangabad Road Accident: मोसरमा मेले से लौट रही कार और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, 3 की मौत

औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एनएच-120 पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से दो बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।


यह भी पढ़े: औरंगाबाद सड़क हादसा: बोधगया से काशी जा रही बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 3 की मौत


मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार अरवल जिले के प्रसिद्ध मोसरमा मेले से दर्शन कर अपने घर कार से लौट रहे थे। तब ही गोह थाना क्षेत्र के दधपी गांव के पास सामने से आ रहे एक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चीख-पुकार मच गई

Ads


मृतकों और घायलों की पहचान

इस दर्दनाक हादसे ने दो परिवार को गहरे जख्म दिए हैं। मृतकों की पहचान दाउदनगर हिछन बिगहा निवासी उपेंद्र यादव की 45 वर्षीय पत्नी ममता कुमारी, 18 वर्षीय पुत्री चुलबुल कुमारी और उपहारा, डड़वा निवासी स्वर्गीय विनोद यादव की 17 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है।


यह भी पढ़े: औरंगाबाद में सीमेंट फैक्टरी बनी मुसीबत! धूल, बीमारी और पानी संकट से जूझ रहे ग्रामीण


इस हादसे में घायलों की पहचान उपेंद्र यादव की 14 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी, 12 वर्षीय पुत्र समर कुमार और स्वर्गीय विनोद यादव की 40 वर्षीय पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है। जिनमें से मुस्कान कुमारी और समर कुमार को गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गयाजी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

Ads


 पुलिस की कार्रवाई 

इस घटना की सूचना मिलते ही गोह थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि कागजी व कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच जारी है।