राम मंदिर दर्शन के बहाने महिला से दुष्कर्म, अयोध्या के कथावाचक पर केस दर्ज
Ayodhya News: कथावाचक पवन देव महाराज पर बिहार की महिला ने दुष्कर्म, फर्जी शादी और 10 लाख के गहने हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Updated Jun 08 2026 04:04 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Uttar Pradesh, India
Pawan Dev Maharaj: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मशहूर कथावाचक पवन देव महाराज पर एक महिला ने फर्जी शादी, दुष्कर्म और लाखों के गहने हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार की रात पीड़िता के बयान के आधार पर कथावाचक और उनके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, यह मामला बीकापुर कोतवाली क्षेत्र का है।
यह भी पढ़े: पवन सिंह की राजनीति में बड़ी एंट्री, BJP ने दिया MLC का टिकट
कथा के दौरान हुई थी मुलाकात
पीड़ित महिला बिहार के सिवान जिले की रहने वाली थी, जो पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे है। पवन देव महाराज से उसकी मुलाकात 10 जुलाई 2023 को बिहार के चंपारण में कथा के दौरान हुई थी, इसके बाद दोनों के बीच फोन पर वीडियो कॉल, ऑडियो कॉल बातचीत से नजदीकी बढ़ी।
राम मंदिर दर्शन के बहाने बुलाया और किया दुष्कर्म
पीड़ित महिला के मुताबिक, जुलाई 2025 में कथावाचक ने उसे राम मंदिर में वीआईपी दर्शन का झांसा देकर अयोध्या बुलाया। महिला अपने बेटे के साथ अयोध्या पहुंच गई, जहां पवन देव ने उसे अपने घर पर ठहराया। कथावाचक ने घर के सदस्य के बाहर जाते ही उसके साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद महिला पुलिस के पास जाने की बात कही तो आरोपी ने कानूनी कार्रवाई और मेडिकल जांच के डर से माफी मांगी और शादी करने का वादा किया।
यह भी पढ़े: कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर प्रदर्शन पर FIR की अफवाह निकली गलत, दिल्ली पुलिस ने किया स्पष्ट
फर्जी शादी और 10 लाख के गहने हड़पने का आरोप
दोनों ने 17 अगस्त 2025 को नाका हनुमानगढ़ी मंदिर में शादी की, महिला इस दौरान गर्भवती भी हो गई। महिला का आरोप है कि कुछ समय रखने के बाद पवन देव ने उसे जबरन मायके भेज दिया और 10 लाख रुपये का जेवर रख लिया, महिला ने जब विरोध किया तो कथावाचक और उसके पिता पंडित रमाकांत शास्त्री ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
जांच में जुटी पुलिस
महिला के शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कथावाचक के साथ-साथ उनके पुरे परिवार की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।