Tamil TV Actress Subhashini Dies: तमिल एक्ट्रेस सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पति से वीडियो कॉल पर बहस के बाद उठाया खौफनाक कदम

मशहूर तमिल टेलीविजन एक्ट्रेस सुभाषिनी की आत्महत्या। चेन्नई के फ्लैट में मिली बॉडी। क्या वीडियो कॉल पर हुई बहस ने ली जान? पढ़ें सुभाषिनी की मौत से जुड़ी ख़बर।

Tamil TV Actress Subhashini Dies: तमिल एक्ट्रेस सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पति से वीडियो कॉल पर बहस के बाद उठाया खौफनाक कदम

Apr 07 2026 06:37 am

Editor: Panthalassa Team | Location: India

  • Download
  • no image
  • no image

तमिल टेलीविजन इंडस्ट्री से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लोकप्रिय धारावाहिक 'कायल' (Kayal) से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सुभाषिनी (Subhashini) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। कथित तौर पर सुभाषिनी ने 6 अप्रैल 2026 को चेन्नई के अय्यप्पंथंगल स्थित अपने फ्लैट पर आत्महत्या कर ली है।


मिली जानकारी के अनुसार, सुभाषिनी का शव अय्यप्पंथंगल स्थित आवास पर मिला। शुरुआती जांच में पुलिस को यह आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या अन्य साक्ष्य नहीं होने के कारण अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मौत के सटीक जानकारी लगाने के लिए इस मामले के पूरी गहन तरीके से छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े: सोनम कपूर के घर गूंजी दूसरी बार किलकारी: 40 की उम्र में फिर बनीं मां, आनंद आहूजा और वायु ने किया नन्हे राजकुमार का स्वागत


रिपोर्टर्स के मुताबिक, पिछले कुछ महीनो से सुभाषिनी डिप्रेशन से जूझ रही थी। बताया जा रहा है कि सुसाइड करने के कुछ समय पहले वह अपने पति बिबिन चंद्रा से वीडियो कॉल पर तीखी बहस की थी। इसी बहस के कारण यह मानसिक तनाव में थी। कयास लगाया जा रहा है कि इसी तनाव के कारण यह खौफनाक आत्मघाती कदम उठाई। उन्होंने साल 2024 में बिबिन चंद्रा से शादी की थी।



सुभाषिनी मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली थी। वह अपने बड़े सपने को लेकर सालों पहले चेन्नई आई थी। और तमिल टीवी इंडस्ट्री में मशहूर होने के लिए कड़ा संघर्ष किया। और सन टीवी के सुपरहिट शो 'कायल' ने उन्हें रातों-रात मशहूर बना दिया।

सुभाषिनी की इस अचानक मौत से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शौक है। उनके प्रशंसक और स्टार्स को यकीन नहीं हो रहा है, कि हमेशा मुस्कुराने वाले अभिनेत्री अब इस दुनिया में नहीं रहीं। सोशल मीडिया पर फैंस भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। और कई कलाकारों ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए दुख व्यक्त किया।