बिहटा-औरंगाबाद रेल परियोजना: बिहटा से अनुग्रह नारायण रोड तक बिछेगी नई लाइन, सर्वे का काम तेज
बिहटा-औरंगाबाद रेल परियोजना के तहत 117 किमी लंबी नई रेल लाइन का काम तेज हो गया है। जून से 500 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। जानें स्टेशनों और बजट की पूरी जानकारी।
Updated Apr 10 2026 08:25 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
Bihta Aurangabad Rail Project: औरंगाबाद शहर वासियों के लिए रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। बिहटा से अनुग्रह नारायण रोड के बीच नई रेल लाइन बिछाने की प्रक्रिया ने अब रफ्तार पकड़ ली है। लगभग 117 किलोमीटर इस लंबी रेलवे लाइन परियोजना चरणबद्ध तरीके से पूरा की जाएगी।
दो चरणों में पूरा होगा काम
इस परियोजना को रेलवे ने दो मुख्य हिस्सों में बांटा है। पहले चरण में औरंगाबाद शहर से अनुग्रह नारायण रोड तक करीब 13 किलोमीटर की रेल लाइन का निर्माण होगा। वहीं दूसरे चरण में बिहटा से अनुग्रह नारायण रोड तक रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। शुरुआती चरण में इस रूट पर सिंगल लाइन बिछाई जाएगी जिसकी अनुमानित लागत 3606.42 करोड़ रुपये तय की गई है।
जून तक शुरू होगी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया
रेलवे इस परियोजना के तहत इस समय स्टेशन, यार्ड और अन्य आवश्यक संरचनाओं के लिए सर्वे का काम कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक मई तक सर्वे का काम पूरा हो जाएगा, उसके तुरंत बाद जून महीने से राज्य सरकार को लगभग 500 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। रेलवे के द्वारा नक्शा और माफी रिपोर्ट जैसे दस्तावेज तैयार किया जा रहे हैं।
13 नए स्टेशन और घंटों का सफर मिनटों में
इस रेल लाइन को पूरा हो जाने के बाद औरंगाबाद से पटना का दूरी काफी कम हो जाएगा। वर्तमान समय के मुकाबले सफर सिर्फ डेढ़ से 2 घंटे में यात्री पुरा कर सकेंगे। इसके साथ ही बिहटा से अनुग्रह नारायण रोड के बीच कुल 13 स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है।