औरंगाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओवरलोडिंग के खिलाफ चला डंडा, राख से लदे दो हाईवा जप्त
औरंगाबाद पुलिस ने अवैध ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ेम थाना क्षेत्र में राख से लदे दो हाईवा जप्त किए। नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी।
Updated Apr 20 2026 10:24 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
औरंगाबाद जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में औरंगाबाद पुलिस ने बहुत सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बडम थाना के अंतर्गत दो हाईवा को भारी मात्रा में ओवरलोड राख के साथ जप्त किया है।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को लगातार जिले में अवैध रूप से ओवरलोड वाहनों के बारे में सूचना मिल रही थी। इसी आसूचना संकलन (Intelligence gathering) के आधार पर बड़ेम थाना पुलिस को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और दो वाहनों को जप्त किया है।
नियमों की अनदेखी पर पुलिस सख्त
जप्त किए गए दोनों हाईवे पर क्षमता अधिक रा भरी गई थी, जो न केवल सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन है बल्कि इससे दुर्घटना होने का भी खतरा बना रहता है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर थाने लेकर आई है और संबंधित विभागों को भी सूचना दे दी गई है।